
संवाददाता ~ अजय जांगड़े

छत्तीसगढ़/कबीरधाम : जनता कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में कार्यरत श्रमिकों एवं किसानों की परेशानियों के सम्बंध में माननीय कबीरधाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में यह अवगत कराया गया है कि विगत 2 वर्षों से शेयर धारकों को शक्कर नहीं दिया जा रहा है जिसे शीघ्र प्रदान करें का भी अपील किया गया साथ ही विगत 17 सालों से कार्यरत मजदूरों को कारखाने से निकाला जा रहा है , अपने मांगो को रखते हुए पुराने मजदूरों को न हटाया जाने का अनुरोध किया गया ।

वहीं शक्कर कारखाना मेन्टेनेंस की लाखों की राशि का बदरबाँट किया जा रहा है । लाखों की राशि मेन्टेनेंस के लिए शासन की ओर से आती है परंतु मेंटेनेंस न होने की वजह से कारखाना जर्जर होता जा रहा है जिसे जल्द से जल्द सुधार कार्य करवाकर मेंटेनेंस किए जानें को कहा गया । तथा मजदूर और शेयर धारकों के लाभांश की राशि शीघ्र प्रदान की जाए तथा शक्कर कारखाना प्रबंधन और यूनियन की बीच सहमति बनी थी कि हर महीने 7 तारीख को वेतन देने का निर्णय लिया गया था परंतु विगत 2 वर्षों से मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है ।
इन सभी मांगों का ज्ञापन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा कबीरधाम कलेक्टर को दिया गया है, और उनसे मांग की गई है कि इन सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया जानें और इन मांगों को शासन को अवगत कराए जाने का अपील किया गया ।





