
जिला पंचायत सदस्य वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन के साथ निभा रही सहभागिता
जनता के बीच बटोर रही सुर्खियां, इस पहल का हो रहा प्रशंसा
जनता के बीच बटोर रही सुर्खियां, इस पहल का हो रहा प्रशंसा
*बिहार पुर ओड़गी*
– आज कोरोना के कारण पूरा देश जूझ रहा है और इससे निपटने के लिए प्रशासनिक अमला जनता की हर संभव मदद के लिए खड़ी रहती है। वही दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य ने कोरोना की लड़ाई में प्रशासन के साथ अपनी सहभागिता निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्षमता व मजबूती से जल्द कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश भर में वैक्सीनेशन लोगों को कराया जा रहा हैं। लेकिन इस बीच में सोशल मीडिया में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कई अफवाह फैलाया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अंचलो के लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है। इस भ्रम को दूर करने के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा वाहन में रथ बनाकर कोरोना टीका हेतु प्रेरित करने एवं लाउडस्पीकर लगाकर अपने जिला पंचायत क्षेत्र 03 के पूरे पंचायत व प्रत्येक मोहल्ले में इस कोरोना टीका प्रेरक रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में भेजा है। यह एक अनोखा पहल किया गया है जिससे निश्चित ही लोगों को कोरोना टीका को लेकर जो भ्रम है वह दूर होगा और लोग ज्यादा से ज्यादा टीका लगाने के लिए प्रेरित होंगे। इस पहल का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जनता के बीच चहेते व हमेशा लोगो के सुख-दुख में साथ खड़े होने वाली नेत्री लक्ष्मी राजवाड़े जो कि जनता के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, क्षेत्र में लगातार भ्रमण लगा रहता है। हमेशा अपनी शांत ओर सयमित बातो से सभी लोगों के दिलो में अपनी एक अलग छाप बनाकर सभी का दिल जीते है।





