hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने लागाई जनदर्शन, सुनी ग्रामीणों की समस्या

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा, 12 अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्या सुनकर आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के वनांचल क्षेत्र से ग्रामवासी अपने समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिसमें नामांतरण, बंटवारा, राशन, सड़क सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम गोपालभावना के किसान बलदाऊ सिंह चंद्रवंशी ने संयुक्त खाता होने पर धान नहीं बेंच पाने का आवेदन दिया। जिससे उसे शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर श्री महोबे ने आवेदन को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित तहसीलदार को निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याएं, मांग और शिकायत प्रस्तुत किए। जिस पर कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित अधिकारी आवेदनों की जांच कर तत्परता से आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में संयुक्त कलेक्टर मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

दो डीजल चोर गिरफ्तार~डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस की गिरी गाज।

hindmedianews

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा भाटापारा ने कबीरधाम के बैगा बाहुल्य क्षेत्र में 275 कंबलों का किया वितरण

hindmedianews

रक्षित केंद्र, जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण संपन्न व्यवस्थाओं, संसाधनों और प्रशिक्षण गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

Sakshi Bansod

*आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचलगोंदी, गुरेदा एवं सलौनी में फाग उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता

Chunesh Sahu

सर्वेश्वरी समूह संस्थान के द्वारा कबीरधाम जिले में बैगा समुदाय, व वनांचल क्षेत्र में निवासरत लोगों को बांट रहे निः शुल्क कंबल

hindmedianews

माताओं को स्तनपान की सुविधा देना सरकार का दायित्व, सार्वजनिक स्थलों पर स्तनपान को कलंक न मानें : सुप्रीम कोर्ट

Sakshi Bansod