hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

घर में घुसकर डराधमका महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कबीरधाम : जिले के थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थिया द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि दिनांक- 25.11.2023 को मेरे पति घर में नहीं थे, रात्रि में मेरे सास ससुर अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गये थे, तभी रात्रि में लगभग 10.30 बजे संदीप कौशिक पिता राजेश कौशिक हमारे घर के छत से कुदकर मेरे कमरे में घुस गया। और मेरे से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब मैं मना की तो मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये तुमको सबके सामने बदनाम कर दूंगा कहने लगा। जिसकी हैवानियत देख कर मैं बहुत डर गई थी। फिर संदीप कौशिक मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। उसी समय मेरे पति घर आ गये, मेरे पति को देखकर संदीप कौशिक भागने लगा तब मेरे पति संदीप कौशिक को पकडे़ तब संदीप कौशिक मेरे पति के साथ झुमा झपटी किया। जिससे मेरे पति के दाहिने हाथ में चोट लगा है। उसके बाद संदीप कौशिक झटका देकर भाग गया, संदीप कौशिक मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 800/2023 धारा 323,506बी,376,450 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा टीम गठित कर प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया। दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लिया गया है। उक्त प्रकरण के विवेचना से आरोपी संदीप कौशिक पिता राजेश कौशिक उम्र 22 वर्ष साकिन कांपा थाना सिटी कोतवाली कवर्धा जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध विधिवत उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडि0 रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप. निरीक्षक  उमा उपाध्याय एवं महिला आरक्षक मान कुमारी, आरक्षक पवन राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

चिटौद मे स्कूल सहित जगह जगह किया गया वृक्षारोपण , एक पेड़ मां के नाम , पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संदेश, वृक्ष मित्र बच्चों की टीम बनाकार, पौधा की सुरक्षा के लिए किया संकल्पित,,

Chunesh Sahu

*शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए प्रमोद जैन*

Chunesh Sahu

कबीरधाम जिले में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Sakshi Bansod

किरण सिंह देव के नेतृव में भाजपा ने छग में गाड़े कामयाबी के झंडे: दक्ष वैद्य

rakeshbhaskar

*सरकार के महत्वकांक्षी योजना को पलिता लगता हुआ पीएचई विभाग….* *ठेकेदारों को व्यक्तिगत लाभ पहुचाने विभाग समर्पित…….* *जिला प्रवास पर रहे स्वास्थ्य मंत्री के कहि कार्यवाही की बात…*

Chunesh Sahu

चोरभट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध ईंट भट्टों का जाल प्रशासनिक चुप्पी से उठे सवाल, पर्यावरण और राजस्व दोनों पर पड़ रहा असर

Sakshi Bansod