hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

अब किसानों को भी मिलेगी फसल कटाई प्रयोग के पंचनामा की प्रति– कलेक्टर गोपाल वर्मा 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा । कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने किसानों के हित में उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में अपनी मांगें और समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। किसानों ने फसल कटाई के प्रयोग के संबंध में आने वाली समस्या के संबंध में अवगत कराया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए किसान संघ के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि अब पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी फसल कटाई प्रयोग की ग्राम में पूर्व सूचना देंगें एवं फसल कटाई प्रयोग का पंचनामा तैयार करेंगें। फसल कटाई प्रयोग का ग्राम के प्रमुख को पंचनामा की एक प्रति भी देंगें। इसके साथ ही फसल कटाई प्रयोग का शीघ्र ही डाटा आनलाईन अपलोड करेंगें, जिससे कि किसी भी प्रकार के आरोप, प्रत्यारोप से बचा जा सके।

इस दौरान किसानों के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि पटवारियों के द्वारा फसल कटाई प्रयोग में रेण्डम नम्बर से फसल कटाई करते है, जिससे की बीमा कंपनियों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होता है और किसानों को प्राकृतिक प्रकोपों एवं कीट इत्यादि के प्रकोपों से अनावारी अधिक बताए जाने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग के पूर्व सूचना मिलने से किसान उपस्थित हो सकेंगे और पंचनामा की एक कापी मिलने पर सहूलियत होगी, जिससे किसानों को लाभ होगा। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रमुख पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

*धार्मिक आयोजनों से बढ़ती है सामाजिक समरसता : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*  *ग्राम मटिया (ह) और रेंगाकठेरा के धार्मिक आयोजनों में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष*

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्मदिवस पर फल और बिस्किट वितरण

Chunesh Sahu

सट्टा खाईवाल व ग्राम उप सरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज के द्वारा गैर कानूनी तरीके से बनाये गये मकान को शासन-प्रशासन द्वारा जेसीबी का उपयोग कर किया गया ध्वस्त

Sakshi Bansod

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूपदेवपुर जन भागीदारी समिति के नए नियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री भाजपा चपले मण्डल खेम कुमार साहू ने किया ध्वजा रोहण*

Chunesh Sahu

*आरक्षित वर्ग के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु स्थाई कमेटी की बैठक अतिशीघ्र बुलाई जाए–आर एन ध्रुव* 

Chunesh Sahu

कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, बाल-बाल बचीं उम्मीदवार, कार पर किया पथराव

Sakshi Bansod