hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

सट्टा खाईवाल व ग्राम उप सरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज के द्वारा गैर कानूनी तरीके से बनाये गये मकान को शासन-प्रशासन द्वारा जेसीबी का उपयोग कर किया गया ध्वस्त

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुंगेली

मुंगेली कोर्ट ने सट्टा मामले में योगेन्द्र शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जारी किया ईनाम उद्घोषणा

सटोरिया/उप सरपंच प्रतिनिधि/सजायाफ्ता योगेन्द्र शर्मा का मुख्य मार्ग पर बनाये गये अवैध दुकान को प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर तोड़ा गया

फास्टरपुर/मुंगेली:-तहसील मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरा/सेतगंगा (फास्टरपुर) मे ग्राम उपसरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज उम्र 47 वर्ष निवासी खैरा – सेतगंगा थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली के द्वारा मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से जमीन कब्जा कर मकान/दुकान का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे जिला प्रशासन के द्वारा नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस विभाग के उपस्थिति मे जेसीबी के माध्यम से अवैध मकान/दुकान को तोड़ा गया।

वही उपसरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज के द्वारा जिले के आम नागरिकों तथा युवाओं का रूपये पैसे का लालच देकर अंको पर सट्टा पट्टी लिखवाकर अपराध को बढ़ावा देकर भविष्य खराब करना पाया गया तथा थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसमे आरोपी उपसरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज सटोरिया फरार है जिसकी पुलिस विभाग द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।

जमानत याचिका खारिज:- आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज की अग्रिम जमानत लोक अभियोजक रजनीकांत ठाकुर के द्वारा शासन की ओर से पैरवी करते हुये जमानत विरोध कर पुलिस विभाग द्वारा पेश किये गये साक्ष्य सजायाफ्ता, आरोपी योगेन्द्र शर्मा का पूर्व मे जुआ अधिनियम, भादवि और शांतिभंग से जुड़े कई अपराध, व सट्टा लिखने वालो की कथन, खाता रकम लेन-देन स्टेटमेन्ट, कॉल डिटेल एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मान.जिला सत्र न्यायालय मुंगेली ने जमानत खारिज कर दिया है।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने फरार सटोरिया योगेन्द्र शर्मा की गिरफ्तारी पर किया गया है इनाम की घोषणा:-

युवाओं व आम नागरिकों की उज्जवल भविष्य हेतु लगातार अवैध कार्यो शराब, जुआ, सट्टा, सुखे नशे पर प्रभावी कार्यवाही जारी है एवं नशे,जुआ,सट्टा से होने वाले विपरीत प्रभावों की रोकथाम हेतु अभियान ‘‘पहल’’ के तहत जागरूक किया जा रहा है वहीं थाना फास्टपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी खैरा सेतगंगा सटोरिया योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा के द्वारा आम नागरिकोे एवं युवाओं को रकम का लालच देकर जिले मे सट्टा लिखने का काम करता है और थाना फास्टरपुर के सट्टा के प्रकरण मे फरार चल रहे आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज के गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 1 हजार रुपए की ईनाम की घोषणा की है, फरार आरोपी योगेन्द्र शर्मा की पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

संबंधित पोस्ट

इस शहर को ये हुआ क्या, कहीं चाकूबाजी तो कहीं लूट… कहीं बातचीत में बदमाशों की फौज, तो कहीं बेरहम हत्या की साजिश… कहीं चौक-चौराहों में गांजा-शराब का दौर, तो कहीं मंदिरों के आसपास चिट्टा का ‘प्रसाद’… क्यों कोई कुछ नहीं बोलता?  क्यों धमतरी चुपचाप ये अंजाम सहता? अब बहुत हुआ! क्या अब पड़ेगी चाकूबाजी महंगी? नशे की लत, अपराध की रात ,धमतरी में अपराध का बढ़ता ग्राफ: नशे की आंधी और चाकूबाजी का काला साया नशे का कारोबार तो धमतरी की नसों में घुल चुका है

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

aakashbanjare

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ को ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में राष्ट्रीय सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Sakshi Bansod

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया

hindmedianews

*गुण्डरदेही में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती*

Chunesh Sahu