hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

कवर्धा में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आज, विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

अजय जांगड़े 8085164784

कवर्धा। जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को सशक्त बनाने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति NCD, कवर्धा एवं बाल्को मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज 22 नवंबर 2025, शनिवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉक्टर शिव गोपाल परिहार ने बताया कि यह शिविर जिला अस्पताल कवर्धा परिसर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्तन कैंसर, मुख-कैंसर, सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य गंभीर रोगों के लक्षणों की जांच, प्रारंभिक पहचान और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में विशेष रूप से टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई से प्रशिक्षित कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विवेकार पांडेय अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर में मेमोग्राफी स्क्रीनिंग, कैंसर परामर्श (साइटोलॉजी), स्त्री रोग संबंधी परीक्षण, थायरॉइड एवं अन्य संदिग्ध गांठों की जांच (FNAC) सहित उन्नत चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क दी जाएंगी।

आयोजकों का कहना है कि लगातार थकान, बिना कारण वजन घटना, शरीर में गांठ महसूस होना, मुंह या गले में घाव का न भरना, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव जैसे लक्षण कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे में लोग समय रहते जांच अवश्य कराएं।

जनहित में आयोजित यह शिविर लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करेगा। आयोजक समिति ने अधिक से अधिक नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर का लाभ उठाएं और स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं।

संबंधित पोस्ट

*केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी!* *(साभार टिप्पणी : पीपुल्स डेमोक्रेसी, अनुवाद : संजय पराते)*

Chunesh Sahu

अवैध प्लाटिंग , अवैध खनन , शिक्षक भर्ती , महानदी पर जर्जर पुल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विधायक ओंकार साहू ने शीतकालीन सत्र में लगाया – प्रश्न..राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Chunesh Sahu

जशपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जशपुर में शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Sakshi Bansod

आज गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम झींका से कांवड़ यात्रा के लिए बहुत बड़ी संख्या में शिव भक्तगण लेकर कावड़ लेकर कमरौद के काली मंदिर के लिए प्रस्थान किया

Chunesh Sahu

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई को, वर्चुअल व फिजिकल दोनों माध्यम से होगा ।

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोंथा’ ने बढ़ाई चिंता, कई जिलों में दिखेगा असर

hindmedianews