hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

अवैध प्लाटिंग , अवैध खनन , शिक्षक भर्ती , महानदी पर जर्जर पुल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विधायक ओंकार साहू ने शीतकालीन सत्र में लगाया – प्रश्न..राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*अवैध प्लाटिंग , अवैध खनन , शिक्षक भर्ती , महानदी पर जर्जर पुल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर विधायक ओंकार साहू ने शीतकालीन सत्र में लगाया – प्रश्न* आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होगा | सत्र में विभिन्न मुद्दों पर पक्ष विपक्ष आमने-सामने होंगे | जिसमें धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कई ज्वलंत मुद्दों पर जवाब मांगा है | चर्चा के दौरान विधायक ओंकार साहू ने बताया कि शीतकालीन सत्र में उन्होंने जिले में संचालित देसी विदेशी मदिरा दुकानों के किराये , भुगतान ,अमानक , मिलावटी, शराब एवं प्लेसमेंट एजेंसी की जानकारी , धमतरी विधानसभा में भूमि विवाद , नामांतरण , विलोपन आवैध प्लाटिंग , अवैध रूप से विक्रय का रजिस्ट्री की जानकारी , गंगरेल डैम में केज निर्माण में अनियमिताओं के संबंध में , शिक्षक भर्ती , युक्तिकरण स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की जानकारी, खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति , स्थानांतरण एवं प्रभार के जानकारी के संबंध में , धमतरी जिले में स्वीकृत हुई कार्यों की जानकारी , नगरी निकायों को राज्य एवं केंद्र योजनाओं से कितने राशि कितने कार्य हेतु प्राप्त हुए , वैध एवं अवैध कॉलोनी , अवैध रूप से भूखंड का क्रय विक्रय का जानकारी , महिला एवं बाल विकास विभाग में प्राप्त आवंटन एवं योजनाओ कि जानकारी , धमतरी जिले के 4 साल की बच्ची के दुराचार के सम्बन्ध में , जिला चिकित्सालय धमतरी को प्राप्त आवंटन एवं जीवनदीप समिति की जानकारी , पुलिस विभाग धमतरी में पदस्थ कितने अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों कि जानकारी , कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग धमतरी द्वारा वर्ष 2021 से 2023 तक किन-किन फर्मो से क्या-क्या सामग्री क्रय किया गया जानकारी , केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं की जानकारी तथा नेट व पैक हाउस की जानकारी के संबंध में , धमतरी विधानसभा क्षेत्र में रजिस्ट्री पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदनों के संबंध , धमतरी जिले में अवैध विकास के नियमितीकरण के संबंध में जानकारी हेतु प्रश्न लगाया गया है | साथ में विधायक महोदय ने ध्यान आकर्षण में जिले में लंबे अवधि से पदस्थ खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के व्यापारी एवं हालर मिल संचालकों को कार्यवाही के नाम पर डराने धमकाने की शिकायत की जांच के संबंध में ,15 वे वित्त आयोग UHWC एवं नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) में नियम विरुद्ध अनियमिता पूर्व भर्ती एव खरीदी प्रक्रिया की जांच करने की शिकायत पर जाच एवं कार्यवाही करने के संबंध में , ओवरलोडेड गाड़ियों के चलने से क्षेत्र की सड़क बेहद जर्जर है एवं धमतरी महानदी पर स्थित पुल बेहद जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में आ गया के सम्बन्ध में , अमृत मिशन 2.0 के कार्यो में लापरवाही एवं घटिया एवम गुणवत्ता हीन कार्य की शिकायत के सम्बन्ध में , छत्तीसगढ़ राज्य में संचलित प्रयास आवासीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के संबध सरकार का ध्यान आकर्षण चाहे हैं उक्त प्रश्नों से स्पष्ट है | कि धमतरी विधायक ओंकार साहू जनहित के मुद्दों और विकास के संबंध में गंभीर है | और सच्चाई जनता के समक्ष लाने में सक्रिय है | बीते दिन रविवार को शीतकालीन सत्र के संबंध में रणनीति बनाने के लिए बैठक आहूत किये गए जो कांग्रेस विधायक दल के नेता चरण दास महंत के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें धमतरी विधायक ओंकार साहू भी शामिल हुए | विधायक ओंकार साहू नें बताया कि बैठक में शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के संबंध में चर्चा हुई | साथ में साय सरकार के 1 साल के कार्यकाल के विफलताओं को जनता तक पहुंचाने पर रणनीति बनाई गई | बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव समेत वरिष्ठ नेता शामिल रहें |

2.*राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र* धान उठाओ कि धीमी गति के कारण जाम कि स्थिति को देखते हुए , विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राइस मिलर के पांच सूत्री प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मांग की हैं उन्होंने पत्र में कहा है धमतरी जिला में पूरे प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक राइस मिल है गत कई दिनों से राइस मिलर अपने प्रमुख पांच मांगों को लेकर हड़ताल पर है जिसके कारण शासन द्वारा किसानों से खरीदी गई धान का उठाव कार्य में परेशानी हो रहा है | राइस मिलर संघ की प्रमुख मांग कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि को पूर्व की तरह ₹120 यथावत रखा जावें | वर्ष 2022-23 एवं 2023 – 24 तक के कस्टम मिलिंग की बकाया राशि का भुगतान किया जावें | वर्ष 2021-22 से 2023 – 24 तक के एफआरके की बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए | वर्ष 2021-22 से 2023 – 24 के परिवहन की बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए | वर्ष 2021-22 से 2023 – 24 तक के बारदाने का बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए | उन्होंने पत्र के जरिये मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि राइस मिलर्स की पांच सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें |

 

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़:5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 

Sakshi Bansod

सेवा व समर्पण के प्रतीक हैं सेन समाज – कविता योगेश बाबर 

Chunesh Sahu

घोर लापरवाही कर्तव्य के प्रति उदासीनता प्रबंधक और ऑपरेटर निलंबित

Chunesh Sahu

स्कूलों में 28 जुलाई को किया जाएगा ’गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन हरेली तिहार के मद्देनजर

Chunesh Sahu

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी को चिल्फी पुलिस ने भेजा जेल

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sakshi Bansod