hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने टीकम पिपरिया  ,,, सिटी प्रेस क्लब बालोद के पदाधिकारियों का मनोनयन ,,,मोइन खान उपाध्यक्ष , प्रकाश उपाध्याय महासचिव , गुलाब दीवान सचिव , जुनैद कुरैसी को मिली जिम्मेदारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने टीकम पिपरिया

,,, सिटी प्रेस क्लब बालोद के पदाधिकारियों का मनोनयन

,,,मोइन खान उपाध्यक्ष , प्रकाश उपाध्याय महासचिव , गुलाब दीवान सचिव , जुनैद कुरैसी को मिली जिम्मेदारी

फोटो

बालोद। सिटी प्रेस क्लब बालोद में पदाधिकरियों का सर्व सहमति से मनोनयन किया गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार, भास्कर दूत के ब्यूरो चीफ टीकम पिपरिया को सर्व सहमति से अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। इसके बाद आम सहमति से सभी सदस्यों की राय से अन्य पदाधिकरियों का मनोनयन किया गया। मोइन खान को उपाध्यक्ष व प्रकाश उपाध्याय को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा अन्य सदस्यों को भी संगठन के विकास का जिम्मा सौंपा गया।

सोमवार को तांदुला रिसोर्ट में बालोद जिले के पत्रकारों की बैठक हुई। इसमें सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियो का सर्व सहमति से चयन किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने टीकम पिपरिया पर विश्वास जताते हुए उन्हें नेतृत्व प्रदान किया और तालियां बजाकर उनके अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से शेष पदाधिकारियों का मनोनयन सदस्यों ने किया। इसमें सर्व सहमति से उपाध्यक्ष मोईन खान, महासचिव प्रकाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जुनैद कुरैशी, सचिव गुलाब दीवान, सहसचिव हरिवंश देशमुख, मीडिया प्रवक्ता केशव सिन्हा, मीडिया प्रभारी बोधन भट्ट, मीडिया सह प्रभारी तिलक देशमुख, कार्यालय प्रभारी दरवेश आनंद, सलाहकार मंडल दीपक यादव, भावेश ठाकुर, जितेंद्र साहू, नरेश जोशी, निलेश श्रीवास्तव, खिलानंद नागे बनाए गए। इसके अलावा शहर की प्रतिष्ठित नागरिकों को संरक्षक बनाया गया है इनमें डॉक्टर प्रदीप जैन समाजसेवी जिलाअधिवक्ता संघ अध्यक्ष अजय साहू समाजसेवी कुलदीप कत्याल समाजसेवी रवि पांडे समाजसेवी गौतम गुप्ता को संरक्षक बनाया गया है इसके अलावा कानूनी सलाहकार गंगाधर सोनबरसा व राजनीतिक सलाहकार प्रमोद दुबे को सर्व सहमति से अनुमोदित किया गया।

बॉक्स,,,,

क्लब में है सभी ब्यूरो चीफ

 

सिटी प्रेस क्लब बालोद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टीकम पिपरिया ने बताया कि सिटी प्रेस क्लब में सभी प्रतिष्ठित अखबारों के ब्यूरो चीफ हैं। जितने भी पदाधिकारी हैं सभी ऊर्जावान है और पत्रकारों के हित में यह प्रेस क्लब आगे भी कार्य करता रहेगा। टीकम पिपरिया ने बताया कि प्रेस क्लब का सबसे पहला उद्देश्य पत्रकारों के हित में कार्य करना है। चाहे पत्रकार प्रेस क्लब के सदस्य हों या ना हो। यह क्लब हमेशा सभी पत्रकारों के हित की लड़ाई के लिए आगे रहेगा। यह प्रेस क्लब शहर सहित जिले की ज्वलंत समस्याओं को प्रेस क्लब के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाएगा। शासन प्रशासन के जनहित कार्यों में क्लब पूरी तरह उनका सहयोग करेगा। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। बैठक में सभी सदस्यों ने एक राय से प्रेस क्लब की गरिमा को बनाए रखने की शपथ भी ली।

बॉक्स,,,,

वरिष्ठ नागरिकों के सरंक्षकत्व में कार्य करेगा प्रेस क्लब

प्रेस क्लब अध्यक्ष टीकम पिपरिया ने बताया कि यह प्रेस क्लब हमारे शहर के वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षकत्व में आगे बढ़ेगा। शहर के गणमान्य नागरिकों को संरक्षक बनाया गया है। उनकी सहमति से आगे का गठन किया गया। सभी ने प्रेस क्लब के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए बधाई दी है।

बॉक्स,,,,

रचनात्मक कार्यों में होगी बढ़ चढ़कर भागीदारी

 

सिटी प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष टीकम पिपरिया ने बताया कि प्रेस क्लब के द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्य किए जाएंगे, ताकि आम जनता के बीच पत्रकारों की भूमिका भी सार्थक हो सके। अगली बैठक में पूरे वर्ष भर के कार्यक्रमों का कैलेंडर जारी करने पर सहमति बनी। इसके लिए प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे रचनात्मक कार्यों की सूची बनाएं। अगली बैठक में इस पर चर्चा होगी और कार्य रूप में उसे परिणित किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

*आज ग्राम परसदा (मोखा) में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

कला एकीकरण पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीपीएस कवर्धा में सफल आयोजन

hindmedianews

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में बैठक: स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और राजस्व पर फोकस; कार्यालय में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ का 150वां वर्ष*

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत पथर्री में भव्य रूप से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में सामाजिक समरसता का संदेश

rakeshbhaskar

*रक्षित केन्द्र, नारायणपुर में फायर सेफ्टी विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन; फायर सेफ्टी के बारीकियों से अवगत करते हुए फायर स्ट्रींग्युशर के उपयोग करने लाईव डेमोस्ट्रेशन और अभ्यास*

Chunesh Sahu

पंडरिया क्षेत्र में मितानिन दिवस का भव्य आयोजन “हमर मितान” सम्मान समारोह में मितानिनों की सेवा को मिलेगा विशेष सम्मान

Sakshi Bansod