hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

छत्तीसगढ़:5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव 5 मार्च को होना है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत का दावा किया है। भाजपा का कहना है कि 31 जिलों में उनके अध्यक्ष बनना तय है, जबकि कांग्रेस ने 25 जिलों में अपनी जीत का दावा किया है।

भाजपा का दावा: 31 जिलों में बहुमत

भाजपा के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पदों पर भाजपा को 31 जिलों में बहुमत मिल गया है। रायपुर और सुकमा में भाजपा बराबरी पर है और वहां भी पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश करेगी। सिंह ने कहा कि सभी जिलों में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस का दावा: 25 जिलों में बनाएंगे अध्यक्ष

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 18 जिलों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि 7 जिलों में गठबंधन से जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कुल 25 जिलों में कांग्रेस अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएगी।

चुनाव पर टिकीं सियासी निगाहें

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव राजनीतिक दलों पर आधारित नहीं होते, लेकिन दल अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारते हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। अब 5 मार्च को ही यह तय होगा कि किस पार्टी के कितने अध्यक्ष बनते हैं और सत्ता समीकरण किस ओर झुकते हैं।

संबंधित पोस्ट

भाजपा के लिए जनसमर्थन कर बताया जा रहा है केंद्र सरकार की योजनाओं को..  केन्द्र सरकार सभी वर्गों के लिए कर रहे हैं कार्य… रुद्र प्रकाश साहू 

Chunesh Sahu

*शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा दिल्ली…* *दिल्ली में दी जाएगी सलामी…. देर शाम तक पहुंचेगी रायपुर….*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ में पहली बार जीपीएस टैग वाला प्रवासी पक्षी व्हिम्ब्रेल कैमरे में हुआ कैद

hindmedianews

हजरत बाबा महबूब शाह दातार (उर्स) की 119वीं वर्षगांठ को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

hindmedianews

मौत के साए में काम! मुंगेली के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशनों में बिना सुरक्षा उपकरण के कराया जा रहा खतरनाक कार्य लापरवाह अधिकारी लापरवाह ठेकेदार। शक्तिमान भरोसे विद्युत कर्मचारी

rakeshbhaskar

चिल्फी घाटी का नागमोड़ी घाट 20 घंटे से जाम, नेशनल हाईवे-30 ठप

Sakshi Bansod