hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : सोलर पैनल से घरों में होने लगी रोशनी, बिजली बिल की भी बचत

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। सोलर पैनल लगाने से हर महीने बिजली बिल में बचत होते देख अब छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।

क्रेडा के अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक करीब ढाई लाख लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से लगभग 40 हजार लोगों ने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। इनमें से एक हजार से अधिक लोगों के घरों में सोलर पैनल लग गए हैं। इससे उनके घरों में बिजली का उत्पादन भी होने लगा है, जिससे बिजली बिल में हर महीने अच्छी बचत भी होनी लगी है। यही कारण है कि सोलर पैनल को लेकर लोगों की सोच भी सकारात्मक हुई है, जिससे पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री सूर्य पर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर उपभोक्ता हर महीने घर में ही 360 यूनिट बिजली तैयार कर रहे है. जिससे बिजली बिल में 20 हजार रुपए तक की बचत हो रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों से आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर सुकमा, नारायणपुर जैसे जिले भी शामिल है।

सब्सिडी के साथ बैंक लोन

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी के रूप में छूट दी जा रही है। उपभोक्ता को बैंक से दो लाख रुपए का लोन और हजार रुपए की सब्सिडी में मिल रही। सोलर पैनल की लाइफ 25 वर्ष की है। इस तरह उपभोक्ता को सोलर पैनल लगाने से 4 लाख 21 हजार 200 रुपए की बचत होगी।

दो साल में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

क्रेडा के अनुसार इस योजना के तहत प्रदेश में दो वर्ष में करीब डेढ़ लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलो में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके तहत लोगों को सोलर पैनल के फायदों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

चिकित्सकों के लिए मानव स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर, कोई खुशी और आनंद नहीं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

hindmedianews

यज्ञदत्त शर्मा पहुंचे देवी मां दुर्गा और “देवों के देव” महादेव की दर्शन में शर्मा, नियुक्ति के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे मंदिर

Chunesh Sahu

के एम ज्ञान सागर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस… 

Chunesh Sahu

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने नवागांव (दयाली) पहुंचकर स्व. विशाल सिंह राज को दी श्रद्धांजलि

Sakshi Bansod

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा गांव…..,  *किसी के बिजली, टीवी ब्लास्ट….तो कहीं टीना छानी ध्वस्त…*

Chunesh Sahu

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सम्पन्न जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल 38 नामांकन विधिमान्य

Chunesh Sahu