hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

60 टीबी मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बने राज्यपाल रमेन डेका, 2 लाख 25 हजार रूपए राशि प्रदान की

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर जिलों के 60 टी.बी. मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बनकर उनको पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु 2 लाख 25 हजार रूपए की राशि प्रदान की है। डेका ने आज उक्त राशि संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान की।
इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि भारत सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत देश एवं प्रदेश को वर्ष 2025 तक टी.बी मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए जो राशि दी जा रही है उससे टी.बी मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। डेका ने टी.बी मरीजों के लिए हरसंभव मदद की बात कही। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए समुदाय को भी जोड़ने का प्रयास करें।
डेका ने कहा कि राजभवन आमजनता के साथ जुड़े यह हमारी प्राथमिकता है। जनता के हित के लिए अच्छा कार्य करने वाली संस्थाओं की जानकारी लेकर उन्हें स्वेच्छानुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना ने डेका को प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदत्त निःक्षय मित्र पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अन्य अधिकारी तथा संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

27% आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने महामहिम राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,30 वर्षों से लंबित 27% आरक्षण नहीं मिलने के कारण ओबीसी समाज में आक्रोश*

Chunesh Sahu

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार पंचुराम सागर की शिल्प मावली माता, झिटकु-मिटकु बना आकर्षण का केंद्र* *युवा शिल्पकार उर्मिला की शिल्प ‘आदन झाड़’ बनी रोचकता का विषय*

Chunesh Sahu

दोस्त ने सिर कुचला, फिर जला दी लाश; दो आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

*शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए प्रमोद जैन*

Chunesh Sahu

पिनकापार में खाद की कमी से मची भगदड़ हुई किसान परेशान नाराजगी आई सामने

Chunesh Sahu

समाज को आगे बढ़ाने जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए-मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

hindmedianews