hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमखेलछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतीरोजगारवीडियोव्यापार

कोरोना वैक्सीनः उत्पादन शुरू, आप तक कब पहुंचेगी वैक्सीन, पढ़ें पूरी खबर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली:
भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले 12 लाख के पार जा चुके हैं. इस बीच राहत भरी खबर ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय की ओर से मिली है. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार टीके का भारत (India) में प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है. इस टीके का उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में किया जा रहा है. यह टीका ह्यूमन ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच चुका है. सरकार की मंजूरी मिलते ही यह बाजार में कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के आदेश पर रोक से इंकार, कहा- कल आदेश जारी करें HC

उत्साहजनक प्रारंभिक परीक्षणों के परिणाम कुछ दिन पहले ऑक्सफोर्ड द्वारा जारी किए गए थे. माना जा रहा है कि टीका अब ह्यूमन ट्रायल परीक्षणों के तीसरे चरण में है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में उपयोग के लिए इस वैक्सीन का निर्माण पहले ही शुरू कर दिया है. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव का कहना है कि कंपनी अगस्त के आखिरी तक 2-3 मिलियन खुराक बना सकती है.

सीरम इंस्टिट्यूट मात्रा के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी टीका विनिर्माता कंपनी है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदर पूनावाला कंपनी वैक्सीन की लगभग एक बिलियन खुराक का निर्माण करेगी जो न केवल भारत के लिए बल्कि अन्य कम आय वाले देशों को भी सहायता प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट के आदेश पर SOG करेगी पूछताछ

अदर पूनावाला ने कहा, ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड -19 वैक्सीन की 1 बिलियन खुराक का उत्पादन और आपूर्ति करने के लिए बायोफार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ भागीदारी की है. ये टीके भारत और दुनिया भर के मध्यम और निम्न-आय वाले देशों के लिए होंगे.’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वैक्सीन की कीमत 1,000 रुपये प्रति खुराक रखी जाएगी. इसके लिए इस बात का ध्यान रखा गया है कि टीका की जरूरत सभी संप्रदायों और वर्गों के लोगों को होगी. इस टीके के अगले साल की शुरुआत में बाजार में आने की संभावना है.

संबंधित पोस्ट

नवीन धान पंजीयन, कैरीफारवर्ड, संसोधन की तिथि बढ़ी

hindmedianews

खलिहान में सो रहे दंपत्ति पर हाथियों का हमला दोनों की मौत, जंगल से लगे गांव में दहशत का माहौल

Sakshi Bansod

सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत. तारी _भरदा. पेवरों. भानपूरी. बोड़रा सहित कई ग्रामों का किया दौरा..  भाजपा मंडल गुरूर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है संपर्क अभियान

Chunesh Sahu

आत्महत्या के मामले को दबाने की फिराक में था ड्यूटी डाॅक्टर मायके पक्ष के लोग पहुंचे मायके तब पुलिस को हुई सुसाइड की जानकारी

Chunesh Sahu

भरदा कला में स्वतंत्रता पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

Chunesh Sahu

*ईतवारी बाजार,राम मंदिर के सामने धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को धमतरी पुलिस थाना सिटी कोतवाली ने किया तत्काल गिरफ्तार

Chunesh Sahu