hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूज़

नवीन धान पंजीयन, कैरीफारवर्ड, संसोधन की तिथि बढ़ी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

रायपुर ,छ.ग. शासन के मंशानुरूप जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले के पंजीकृत किसानों के द्वारा टोकन प्राप्त कर धान विक्रय किया जा रहा है। समिति स्तर पर लगातार किसान के पंजीयन में सुधार की कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम में छ.ग. शासन के द्वारा जिन किसानों का किसी कारण वश कैरीफारववर्ड / नवीन पंजीयन नहीं हो पाया है उन किसानों के लिये एकीकृत किसान पोर्टल पुनः प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत उक्त किसान दिनांक 15 जनवरी 2026 तक तक कैरीफारवर्ड / नवीन पंजीयन तथा फसल एवं रकबा में सुधार की कार्यवाही 31 जनवरी 2026 तक कर सकते है। उक्त सुधार हेतु सुविधा समिति आई.डी. में दिया गया है।

कैरी फारवर्ड, वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन दिनांक 15.01.2026 तक किया जा सकेगा। सभी प्रकार के संशोधन दिनांक 15.01.2026 तक किए जा सकते हैं। त्रुटि पूर्ण आधार के प्रकरण में पूर्व पंजीयन निररत कर नवीन पंजीयन दिनांक 31.01.2026 तक किया जा सकेगा। राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर नवीन पंजीयन दिनांक 15.01.2026 तक किया जा सकेगा।

अतः किसान भाई तहसील कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर कैरीफारवर्ड/नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल एवं रकबा सुधार करा लेवें ताकि धान उपार्जन में असुविधा न हो।

संबंधित पोस्ट

विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है बिहार की जनता ,एनडीए गठबंधन और केंद्र की भाजपा सरकार पर है भरोसा: भावना बोहरा

hindmedianews

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के बालोद आगमन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई…..*

Chunesh Sahu

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी कक्ष का किया अवलोकन

hindmedianews

प्रदेश स्तरीय लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक में शामिल हुए बालोद जिला के अध्यक्ष,

Chunesh Sahu

अवैध उत्खनन पर दो वाहन जब्त, चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

rakeshbhaskar

तपती गर्मी, बिजली और नेटवर्क संकट के बीच वनांचल में जारी महतारी वंदन योजना का e-KYC अभियान जंगल-पहाड़ों के बीच महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने में जुटे सीएससी संचालक

Sakshi Bansod