hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा गांव…..,  *किसी के बिजली, टीवी ब्लास्ट….तो कहीं टीना छानी ध्वस्त…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहल उठा गांव….., 

 

*किसी के बिजली, टीवी ब्लास्ट….तो कहीं टीना छानी ध्वस्त…*

 

 

धमतरी।रूद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरारी में सोमवार को हुए पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लगभग 800 मीटर तक के दायरे में भूकंप जैसा महसूस हुआ। फैक्ट्री में काम कर रहे लगभग 6 मजदूरों की जान बच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की बात कह रहे हैं

 

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरारी में स्थित पटाखा बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके बाद भयानक विस्फ़ोट हुआ जिससे आसपास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटाखा बगोदाम में जब आग लगी तो उसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और गोदाम के अंदर रखे ड्रम हवा में कई मीटर ऊपर तक उड़ गए। मजबूत कांक्रीट का छत भी उड़ गया। बताया गया कि इस वक्त लगभग 6 कर्मचारी काम कर रहे थे जो दूसरे कमरे में थे, जैसे ही विस्फोट हुआ उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रुद्री पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचते ही मोके पर आसपास इकट्ठा लोगों को दूर हटाया। दो फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मेघा टेंभुरकर, एसडीएम विभोर अग्रवाल मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की बात कही।आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

पीपल दा ढाबा को किया गया सील अवैध शराब व रसोई गैस का उपयोग सहित लड़ाई झगड़े का मामला 

hindmedianews

आखिरी राउंड में MBBS–BDS एडमिशन पाए 114 अभ्यर्थियों की सूची रद्द

Sakshi Bansod

धमतरी में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता की नई दिशा जिला प्रशासन और जगती फाउंडेशन की संयुक्त पहल वनांचल क्षेत्र नगरी और सिंगपुर की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य लाभ देने एक दिवसीय हेल्थ कैंप किया जाएगा आयोजित : कलेक्टर

Chunesh Sahu

सनराइज पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना कलात्मक प्रतिभा

hindmedianews

वेब न्यूज़ ( UNA news) के पत्रकार सौरभ नामदेव की प्रेस क्लब सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ से सदस्यता समाप्त।

hindmedianews

भुपेश सरकार किसानो को खुन के आंसु रुला रही हैं- आभा तिवारी 

Admin