hindmedianews
Breaking News
अन्य

धमतरी में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता की नई दिशा जिला प्रशासन और जगती फाउंडेशन की संयुक्त पहल वनांचल क्षेत्र नगरी और सिंगपुर की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य लाभ देने एक दिवसीय हेल्थ कैंप किया जाएगा आयोजित : कलेक्टर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

धमतरी में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता की नई दिशा
जिला प्रशासन और जगती फाउंडेशन की संयुक्त पहल
वनांचल क्षेत्र नगरी और सिंगपुर की महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य लाभ देने एक दिवसीय हेल्थ कैंप किया जाएगा आयोजित : कलेक्टर

धमतरी 08 दिसम्बर 2025/जिला प्रशासन धमतरी और जगती फाउंडेशन (Jagathi Foundation) के संयुक्त तत्वावधान में श्री शिव सिंह वर्मा आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में  आज बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा महिलाओं से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों-जैसे हृदय रोग, सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और जगती फाउन्डेशन मिलकर जिले में महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पर्यवरण पर काम करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के चार स्कूलों का चयन किया गया है, जहाँ जगती फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विशेष कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जगती फाउन्डेशन आधुनिक समय की मांग अनुरूप आवश्यक गतिविधियों को जगती फाउन्डेशन के जरिये और अधिक बेहतर ढंग से पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों नगरी और सिंगपुर में भी एक दिवसीय हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं और बालिकाओं को भी आवश्यक स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस अवसर पर पर्यावरण-अनुकूल सैनिटरी पैडों का वितरणः स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए फाउंडेशन ने 1,100 बांस आधारित बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरित किए। यह पहल मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ ही प्लास्टिक-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
            विशेष सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिका ढिल्लों ने स्तन स्व-परीक्षण (Breast Self exam), सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग, एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता और मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। यह संवादात्मक सत्र बालिकाओं में झिझक तोड़ते हुए उन्हें प्रश्न पूछने और खुलकर चर्चा करने के लिए प्रेरित करता रहा। उन्होंने बालिकाओं को उम्र के साथ होने वाले शारीरिक एवं जनन स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। साथ ही किशोरियों को स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लक्षण, रोकथाम, एवं नियमित जांच के महत्व पर सरल और वैज्ञानिक जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में बड़ा कदमः जगती फाउंडेशन ने ब्ंतम भ्वेचपजंसे रायपुर के श्री सुकुमार दाश, मार्केटिंग विभागाध्यक्ष, केयर हॉस्पिटल्स डॉ. गिरीश अग्रवाल, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट ने दम, टीबी, फेफड़ों का संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और साँस लेने में परेशानी के संबंध में और सावधानी बरतने की जानकारी दी।
          छत्तीसगढ़ में नया स्वास्थ्य मॉडल स्थापित करने की दिशा में जगती फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती दुर्गा कल्याणी, सह-संस्थापक श्री अबू बेकर और परियोजना समन्वयक सुश्री श्रावणी ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से धमतरी में फाउंडेशन की औपचारिक शुरुआत को सफल बनाया। केयर हॉस्पिटल्स और जगती फाउंडेशन की साझेदारी ने धमतरी को महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में एक उदाहरण के रूप में स्थापित करने की दिशा दिखाई है। यह पहल धमतरी जिले में बालिकाओं और महिलाओं के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता का मजबूत आधार तैयार करती है।
तेजस्विनी और प्रेरणा परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका
          जगती फाउंडेशन की दो प्रमुख पहलें-तेजस्विनी और प्रेरणा देशभर में महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। इन्हीं परियोजनाओं के अंतर्गत यह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य है-महिलाओं में कैंसर संबंधी जोखिमों पर समय रहते जागरूकता, निवारक स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी के साथ सुरक्षित एवं स्थायी मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा।
         

 


अवैध धान भंडारण व परिवहन पर उड़नदस्ता दल की  कार्रवाई

धमतरी, 08 दिसंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रखने के उद्देश्य से अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा कोचियों/बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
  इसी क्रम में तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा आज नगरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानोंकृश्री संतोष खण्डेलवाल, शिवम ट्रेडर्स घुटकेल, दीपक ट्रेडर्स बोराई तथा चम्पालाल बाबूलाल बोराईकृमें राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आकस्मिक जांच की।
  जांच के दौरान मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त फर्मों/संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कुल 123.20 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।
   प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर आगे भी सतत एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षा 11 दिसम्बर को

धमतरी, 08 दिसंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर धमतरी के सुचारू संचालन के लिए 6 पदों पर सेवा प्रदाता की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए कुल 22 अभ्यर्थियों का आगामी 11 दिसम्बर को आजीविका महाविद्यालय धमतरी में सुबह 9 बजे से साक्षात्कार-कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि पात्र सेवा प्रदाताओं की पदवार सूची, रोल नंबर, प्रवेश पत्र का प्रारूप धमतरी जिले की वेबसाईट  में देखा जा सकता है।

 



शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस पर 10 दिसम्बर को स्थानीय अवकाश

धमतरी, 08 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शहीद नारायण सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव कल

धमतरी, 08 दिसंबर 2025/ जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता एवं युवा उत्सव का आयोजन कल 9 दिसंबर 2025 को स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से आयोजित इस युवा उत्सव में विकासखंड स्तर के प्रतिभागी लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड की प्रस्तुति देंगे।

संबंधित पोस्ट

दीवारें बनीं शिक्षक, बच्चे बने जिज्ञासु : धमतरी का अभिनव बाला मॉडल खेल-खेल में सीखने की पहल : बाला कॉन्सेप्ट पर आधारित आंगनवाड़ी केंद्रों से बदलती तस्वीर

Chunesh Sahu

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: गुंडरदेही में विद्युत विभाग ने मनाया जश्न, योजनाओं की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान*

Chunesh Sahu

शहीद जवानो व छात्र युवा मंच संगठन के स्थापना दिवस पर 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में 100 रक्तवीर करेंगे रक्तदान

Chunesh Sahu

कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण 15 दिनों में प्रारम्भ करने कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश लाइवलीहुड कॉलेज को मॉडल के तौर पर विकसित करने पर दिया जोर

Chunesh Sahu

पंडरिया बंद सफल : अनुविभागीय अधिकारी (रा)के हाथों, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,हजारों की संख्या में एससी,एसटी रहे मौजूद

hindmedianews

निलंबित सचिव कर रहे हैं खुल कर पंचायत मे काम. सी ई ओ बालोद के आदेश का किया जा रहा है उल्लंघन…

Chunesh Sahu