hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: गुंडरदेही में विद्युत विभाग ने मनाया जश्न, योजनाओं की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: गुंडरदेही में विद्युत विभाग ने मनाया जश्न, योजनाओं की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान*

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसपीडीसीएल (CSPDCL) दुर्ग क्षेत्र के गुंडरदेही वितरण केंद्र में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्युत सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
*विपरीत परिस्थितियों में भी रोशन किया हर घर: प्रमोद जैन*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कठिन और विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत कर प्रदेश के हर गांव और हर घर तक बिजली पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। आज सरकार की नीतियों के कारण ही आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है।” उन्होंने आगे कहा कि”वर्तमान में सरकार द्वारा बिजली बिल में प्रतिमाह 200 यूनिट तक की छूट दी जा रही है, जो मध्यम और गरीब परिवारों के लिए बड़ा संबल है। साथ ही कृषक ज्योति योजना के अंतर्गत किसानों को 750 यूनिट प्रतिमाह (7500 यूनिट प्रति वर्ष) तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिल रही भारी सब्सिडी का लाभ उठाकर हर नागरिक को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहिए और बिजली बिल की चिंता से मुक्त होना चाहिए।”
श्री जैन ने यह भी जानकारी दी कि विद्युत विभाग भवन एवं बाउंड्रीवाल और कार्यालयीन विकास हेतु उन्होंने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर राशि की मांग की है।

*हितग्राहियों और कर्मवीरों का सम्मान*
कनिष्ठ यंत्री श्री निशांत देवांगन द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में सेवा निवृत कर्मचारियों के साथ-साथ घरेलू, गैर-घरेलू और बीपीएल श्रेणी के उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के पांच हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

*योजनाओं का पिटारा: कनिष्ठ यंत्री ने दी जानकारी*
कनिष्ठ यंत्री निशांत देवांगन ने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं को साझा किया:
* संशोधित बिजली बिल हाफ योजना: अब 200 यूनिट तक की खपत पर आधा बिल।
* बकाया बिल समाधान: 31 जनवरी 2026 तक सरचार्ज में 60% से 100% तक की भारी छूट।
* डिजिटल सशक्तिकरण: ‘मोर बिजली ऐप’ और 1912 हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित निराकरण।
* स्मार्ट मीटरिंग: पारदर्शी बिलिंग के लिए RDSS योजना के तहत प्रगति।

*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिती*
समारोह में पूर्व विधायक राजेंद्र राय,प्रमोद जैन नगर पंचायत अध्यक्ष,पुरुषोत्तम चंद्राकर जनपद पंचायत अध्यक्ष , गुलशन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा एवं जनपद सदस्य, देविका बंजारे जनपद सदस्य , हेमलता देशलहरा (जनपद सदस्य) कार्यक्रम संचालक शुक्ला जी सहित विभाग के सिन्हा की ,यशवंत चंद्राकर, टीका राम सिंहा, श्रीमती सोनिया मानिकपुरी और बड़ी संख्या में जागरूक उपभोक्ता (गोकुल निषाद, दिलीप, नरेश साहू, हरीश चावड़ा आदि) उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:
गगनदीप सिन्हा:7771845128
हिरदे सिन्हा

संबंधित पोस्ट

*नए भारत का नया नेतृत्व है नरेंद्र मोदी – सूरज निर्मलकर* *केंद्र और सेना के साथ खड़ा है पिछड़ा समाज*

Chunesh Sahu

बालोद जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया दिल्ली में दम. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रदर्शन में हुए शामिल…

Chunesh Sahu

प्यार के नाम पर धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

Sakshi Bansod

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को नमन कर पौधा रोपड़ किया गया ।

hindmedianews

अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह संस्थान पंडरिया में मनाया गया स्थापना दिवस।

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के बजट में GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर : मनीष पांडेय

Sakshi Bansod