hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्म

अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह संस्थान पंडरिया में मनाया गया स्थापना दिवस।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम / पंडरिया 21/092021 : कबीरधाम मार्ग पंडरिया से महज 2 किलो मीटर की दूरी पर स्थित हाफ नदी के किनारे पर विराजमान अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा स्थापित ” अघोरपीठ ” श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान के द्वारा 21 सितंबर को प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के रुप मनाया जाता है ।

समूह के सदस्यों एवं भक्तों से जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि समूह का मुख्य उद्देश्य लोगों को समाजिक , धार्मिक तथा देश प्रेम को लेकर समय समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है, समूह की सबसे बड़ी खासियत यह है की यहां किसी जाति , समुदाय या व्यक्ति विशेष नही है । यहां समाज के विभिन्न वर्गों को समानता का विशेष दर्जा दिया जाता है जिससे समाज तथा देश का विकास हो सके किसी माह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, तो कभी विशेष गोष्टी का भी आयोजन किया जाता है । इस स्थापना दिवस समारोह में एक पिकअप को यथा संभव सजा कर पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम एवं अध्यक्ष श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान, पूज्य अघोरेश्वर सम्भव राम का तैल चित्र को विधिवत पूजन कर जयकारा लगाते हुए नगर में रैली कर भाव पूर्ण भ्रमण कराया गया

 वहीं वापस आश्रम पहुंचने पर पुनः पूजा अर्चना किया गया आश्रम प्रांगण में स्थित ध्वज स्तंभ में पुष्प से बंधे हुए ध्वज को फहराया गया

साथ ही सफल योनि नामक महा ग्रंथ का भी पाठ किया गया । इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सर्वेश्वरी समूह पंडरिया श्री भूपेंद्र कुमार सिंह , जितेंद्र सिंह चौहान, अशोक सिंह, तिजऊ चंद्रवंशी, हीरा मीरे, सुरेश पटेल, अजय जांगड़े सहित अन्य भक्त गण उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

जागरूकता: यातायात नियमों का दिया गया जानकारी छात्रों की रही भागीदारी

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ का बजट भाजपा सरकार द्वारा अन्त्योदय के संकल्प से सिद्धि की यात्रा को नई गति देगा : भावना बोहरा

hindmedianews

*ग्राम लिमतरा में निशुल्क कोचिंग क्लास की सराहनीय पहल*

Chunesh Sahu

*शासकीय राशन के चांवल कम दर में खरीद कर अधिक मुनाफा कमाने की मंशा हुई नाकामयाब….*

Chunesh Sahu

कवर्धा विधानसभा में भाजपा के दावेदारों की लंबी सूची , हाई कमान की बढ़ी मुश्किलें

hindmedianews

सेवा सरकारी समिति अरमरीकला में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

Chunesh Sahu