hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

आदर्श ग्राम पंचायत बिरकोना रहमानकापा में किया गया वृक्षारोपण

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow


कवर्धा, पंडरिया शहर के नजदीक ग्राम पंचायत बिरकोना के सरपंच महोदया श्रीमती सविता चाँदसे के मार्गदर्शन में आज ग्राम बिरकोना व रहमान कापा के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शासकीय कर्मचारियों के द्वारा के द्वारा बिरकोना रहमान के विभिन्न शासकीय परिसरों जिसमें पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, खाद्य गोदाम, सेग्रीगेशन शेड, आंगनबाड़ी परिसर सहित रहमान कापा के मंदिर परिसर के पास बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।

जिसमें विद्यालय परिसर में 15 कदम के पौधे रोपे गये, खाद्य गोदाम के पास व सेग्रीगेशन शेड के आहते में 20 पौधे रोपित किये गये, रहमान कापा में मंदिर के निचे पंचायत द्वारा उद्यान हेतु चिन्हित भूमि में लगभग 75 से अधिक कोनकारप्स और कदम के पौधे लगाया गया, इस तरह से 100 से अधिक पौधे लगया गया |वृक्षारोपण का कार्यक्रम सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चला जिसमें ग्राम पंचायत बिरकोना के सरपंच श्रीमती सविता चाँदसे ने बताया की हमने लगभग बीस हजार के व्यय से ये पौधे दुर्ग के नर्सिंरी से मंगवाया है और आपने गाँव को हरा भरा बनाने में पंचायत की ओर से योगदान दें रहें है उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपसरपंच श्री मोहन कुर्रे, सचिव सुनील कुमार, श्रीमती नंदनी चंद्राकर, श्रीमती रामप्यारी टेकाम (प्रधान पाठक ) श्री लक्ष्मण बांधेकर शिक्षक रहमान कापा, श्री धनसिंह धुर्वे, श्री गुलाब चंद कुर्रे,युवा समिति से श्री मंगल यादव और उनके साथी सहित बहुत से ग्रामीण इस पुनित कार्य में सहभागी बने |उप सरपंच श्री मोहन कुर्रे व मंगल यादव ने ग्राम रहमान कापा में उद्यान निर्माण व पर्यटन स्थल के के रूप में विकसित करने की माँग शासन से की |

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोशिएशन धमतरी द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Chunesh Sahu

सरकार की नाकामी नजर आई हुआ चंदा का मांग – रवि मानिकपुरी

hindmedianews

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

hindmedianews

ध्वनि तथा जल प्रदूषण को रोकने नगरीय निकायों में उचित प्रबंधन करें :कलेक्टर 

hindmedianews

तपेगा मौसम प्रदेश में अगले दो दिन तक लू चलने, तापमान बढ़ने की चेतावनी 40° से ऊपर रहेगा पारा, संभलकर रहें

Sakshi Bansod

भाजपा विधायक मोहन उल्फत सिंह राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात, भितरवार विकास कार्यों समीक्षा

Sakshi Bansod