hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा , संत श्री आशारामजी बापूजी द्वारा प्रेरित-युवा सेवा संघ के सदस्यों द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में भव्य देशभक्ति व संस्कृति रक्षक वाहन यात्रा निकाली जाती है। प्रतिवर्षा नुसार कवर्धा नगर में पांचवा भव्य देशभक्ति वाहन यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में देश व संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संत-महापुरुषों व शहीदों के श्रीचित्रों, भारतीय संस्कृति की महिमा को प्रकट करती झांकियों व बैनरों से सुसज्जित वाहन विशेष आकर्षक का केंद्र रहा।

देशभक्ति व संस्कृति की महानता से ओतप्रोत गीतों को गुनगुनाते हुए युवा सेवा संघ के युवकों की यह यात्रा जहां से भी निकली लोगों को सत्पथ पर चलने की प्रेरणा दे गई।

इस दौरान युवा सेवा संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बापूजी चाहते हैं कि देशवासी विदेशियों का अंधानुकरण करके अपने पूर्वजों-संत-महापुरुषों द्वारा दिखाये गये महानता के मार्ग को न भूलें। देशवासी बौद्धिक व मानसिक गुलामी के शिकार होकर दिन-हीन न बने बल्कि अपने देश, धर्म, व संस्कृति के ज्ञान प्रकाश से जीवन को प्रकाशित करे।

समाज की आध्यात्मिक उन्नति और उसके सर्वांगीण विकास के लिए पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने पिछले पांच दशकों से अथक प्रयास किए हैं तथा विभिन्न प्रकल्प चलाएं हैं और इनके संचालन के लिए कई विभागों की स्थापना की है। इन्हीं विभागों में से एक है ‘युवा सेवा संघ’।

आज जबकि देश के कई युवा अपने आदर्शों और संस्कारों से च्युत होकर, व्यसनों और कई प्रकार की बुराइयों के शिकार होकर परिवार समाज व देश के लिए भाररुप बन रहे हैं। ऐसे में पूज्य बापूजी के मार्गदर्शन में संचालित ‘युवा सेवा संघ’ से जुड़कर देश के लाखों-लाखों युवा सत्पथ पर अग्रसर हो रहे हैं और पूज्य बापूजी जी की प्रेरणा से चल रहे समाजोत्थान के विभिन्न कार्यों से जुड़कर अपना व समाज का जीवन उन्नत कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

“हमर बेटी हमर मान” अभियान के तहत महिला पुलिस सेल द्वारा हुआ कार्यक्रम

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा की देन से पंडरिया की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान: 6 जुलाई को निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

hindmedianews

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर

Sakshi Bansod

*शहर के एक छोर में हुई कार्यवाही तो मुख्यालय से लगे दूसरे छोर में जारी है मुरुम बिछाने का कार्य…* *उचित मॉनिटरिंग में अभाव में बेतरतीब बसाहट में बढ़ोतरी…*

Chunesh Sahu

क्यों कहा प्रधानमंत्री ने—पहले अनुमति लगती थी, आज खेल गूंजता है ? यही है नया बस्तर

Sakshi Bansod

सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने में तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा

hindmedianews