hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विधायक भावना बोहरा की देन से पंडरिया की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान: 6 जुलाई को निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा/पंडरिया।छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा की छात्राओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन आने वाला है। 6 जुलाई, रविवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पंडरिया आगमन पर महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर, पंडरिया में प्रातः 11 बजे से होगा। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अध्यक्षता और लोक निर्माण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

भावना दीदी की गारंटी का संकल्प पूरा

विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा चुनाव के दौरान “भावना दीदी की गारंटी” के तहत छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का वादा किया था। इससे पहले विधानसभा में 3 बसें संचालित हो रही थीं, अब इस सेवा का विस्तार करते हुए 5 और बसें शुरू की जा रही हैं। इनका मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

यह सेवा पिपरिया, पंडरिया, पांडातराई, कवर्धा और सहसपुर लोहारा के महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए घर से कॉलेज और वापस आने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

1000 बेटियों को मिलेगा लाभ, पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ

विधायक बोहरा ने बताया कि इस सेवा से लगभग 1000 बेटियों को सीधा लाभ मिलेगा। जनसेवा यानी ‘भावना सेवा सुविधा केंद्र’ में जाकर छात्राएं पंजीयन फॉर्म भरकर आईडी प्राप्त कर सकती हैं। कॉलेजों में दो पाली की कक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय सारिणी और ग्रामवार उपस्थिति स्थान पहले से तय कर दिए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘महतारी अलंकरण सम्मान’

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘महतारी अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान उन महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने शिक्षा, खेल, व्यवसाय, जनजागरूकता और सामाजिक कार्यों में प्रेरक कार्य किए हैं।

भावुक अंदाज में विधायक बोहरा ने कहा – “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही मेरी प्राथमिकता रही है। अब बेटियाँ निर्भय होकर शिक्षा के लिए निकलेंगी। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और डॉ. रमन सिंह जी की आभारी हूँ कि वे इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं और पंडरिया विधानसभा को विकास कार्यों की भी बड़ी सौगात देंगे।

 

 

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर गंभीर चर्चा

Sakshi Bansod

लोक कला मंच सोनहा बादर चिटौद के लोक कलाकारों सहित ग्राम वासियों ने दिया पहलगाम आतंकी हमला मे शहीद हुऐ बेगुनाह भारतीय व वीर सपूतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, जलाया पाकिस्तान व आतंकियों का पुतला*

Chunesh Sahu

190 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 13 दिसम्बर को

Chunesh Sahu

एकीकृत बाल विकास परियोजना चिल्फी में नियमो की अनदेखी करते हुए किया खरीदी

hindmedianews

वाहनों के नंबर प्लेट में नाम,पदनाम लिखने वाले वाहनों व वाहनों में प्रेशर हार्न पर कार्यवाही के दिये हैं सख्त निर्देश *आदर्श आचार संहिता का पालन कराने मोटरयान अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार की जावेगी कार्यवाही*

Chunesh Sahu

भाजपा प्रत्याशी भोज राज नाग का जन्म दिन केक काट कर मनाया गया दरगहन में,, भाजपा मंडल गुरुर के नेता गण हुए शामिल,

Chunesh Sahu