hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

वाहनों के नंबर प्लेट में नाम,पदनाम लिखने वाले वाहनों व वाहनों में प्रेशर हार्न पर कार्यवाही के दिये हैं सख्त निर्देश *आदर्श आचार संहिता का पालन कराने मोटरयान अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार की जावेगी कार्यवाही*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर के द्वारा निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री मणीशंकर चन्द्रा द्वारा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने मोटरयान अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगाह रखते हुए सख्त कार्यवाही किया जावेगा। वाहनों के नंबर के स्थान पर नंबर प्लेट में नाम, पदनाम लिखने वाले व वाहनों में प्रेशर हार्न, हुटर, सायरन आदि का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर भी विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी। 

वाहन चालक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रातः 06:00 बजे रात्रि 10:00 बजे तक ही करेगें। 

रात्रि 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करते पाये जाने पर कोलाहल अधिनियम के तहत वाहन एवं वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का जब्ती कार्यवाही की जावेगी, साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं, चिकित्सालयों व नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगर पालिका परिसर,जनपद पंचायत एवं किसी भी स्थानीय निकाय, कार्यालयों, बैंको पोस्ट आफिस, दूरभाष केन्द्र आदि कार्यालय से 20 मीटर दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। 

वाहन चालकों एवं व्यवसायियों द्वारा कोई भी सामान (कपड़ा, जेवर, घरेलू उपयोग के सामान) आदि लाते ले जाते है तो सामान का संपूर्ण कागजात लेकर चलें, वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध मिलने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी।

धमतरी पुलिस आमजनों, वाहन चालकों, व्यवसायियों से अपील करती है, कि आदर्श आचार सहिंता का पालन कर सहयोग करें।

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

राज्योत्सव की धूम में विभाग की थूक पॉलिश सड़कें: 27 साल की उम्र, नाबालिग विकास! 25 साल राज्य, 27 साल जिला – कितने और साल इंतजार? जनता की पुकार “सुधार करो, वरना धमतरी की ‘उम्र’ बेकार!” विकास विकास और सिर्फ़ विकास के दावों में धमतरी को मिला सिर्फ गढ्ढे, गढ्ढे और सिर्फ बड़े गढ्ढे….

Chunesh Sahu

कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे से मिले छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त जी ।

hindmedianews

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार देर रात अपने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत कई जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। 

Sakshi Bansod

सेठानी का ताज अब एपीओ के सिर पर है।” “सीईओ तो सिर्फ मोहरा हैं, असली कमान संविदा एपीओ के हाथ में है।” जिला पंचायत की सेठानी की कहानी — संविदा एपीओ बना मुखिया

Chunesh Sahu

डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग के लिए, दीपक यादव को मिला सम्मान

hindmedianews

इस रक्षाबंधन पर ये Smartwatch बन सकती हैं गिफ्ट का बेस्ट ऑप्शन, कीमत 2499 रुपये से शुरू

Admin