hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सेठानी का ताज अब एपीओ के सिर पर है।” “सीईओ तो सिर्फ मोहरा हैं, असली कमान संविदा एपीओ के हाथ में है।” जिला पंचायत की सेठानी की कहानी — संविदा एपीओ बना मुखिया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

फर्जी नियुक्ति का खेल… सेठानी की चुप्पी… जिला प्रशासन की मजबूरी या मिलीभगत?

“जांच की फाइलें कलेक्टर की मेज़ पर होती हैं, पर स्याही संविदा एपीओ की पसंद से टपकती है

धमतरी।
जिला पंचायत  इन दिनों विकास कार्यों से ज़्यादा “संविदा एपीओ” के किस्सों के लिए सुर्ख़ियों में है। हालत यह है कि लोग अब हंसी-मजाक में कहने लगे हैं — “जिला पंचायत का असली मुखिया अब वही संविदा एपीओ है, बाकी सब तो नाम के।”

नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन जवाब कहीं नहीं। शिकायतों की फाइलें दबी हैं, जांच समितियां बनीं तो सही, पर रिपोर्टें कब्रिस्तान की खामोशी में दफन कर दी गईं।

सेठानी की चुप्पी – रहस्य या मजबूरी?

लोग पूछ रहे हैं – जिला पंचायत की सेठानी आखिर क्यों खामोश हैं? सब कुछ जानते हुए भी संविदा अधिकारी के आगे नतमस्तक क्यों हैं? व्यंग्य में जनता तंज कस रही है –
“सेठानी का ताज अब एपीओ के सिर पर है।”

 

सीईओ या डमी सीईओ?

जिला पंचायत का सीईओ मानो सिर्फ नाम का रह गया है। बैठकों से लेकर फाइलों की दिशा और दशा तय करने तक, हर जगह संविदा एपीओ की पकड़ है।
लोग कह रहे हैं – “सीईओ तो सिर्फ मोहरा हैं, असली कमान संविदा एपीओ के हाथ में है।”

 

प्रशासन की चुप्पी, जनता की खीझ

जिला प्रशासन की खामोशी ने सवालों को और तेज़ कर दिया है। शिकायतकर्ताओं को न बयान दर्ज करने का मौका मिल रहा है, न न्याय की उम्मीद।
लोग चुटकी ले रहे हैं –

“जांच की फाइलें कलेक्टर की मेज़ पर होती हैं, पर स्याही संविदा एपीओ की पसंद से टपकती है।”


सवाल जो हवा में लटक रहे हैं…

फर्जी नियुक्ति पर कार्रवाई क्यों नहीं?

शिकायतकर्ताओं की अनसुनी क्यों?

सेठानी आखिर किस दबाव में हैं?

पूरा जिला प्रशासन संविदा अधिकारी को क्यों बचा रहा है?

नतीजा – संविदा में स्थायी सत्त

धमतरी के लोग अब खुलकर कह रहे है

“संविदा एपीओ पद पर भले अस्थायी हो, पर ताक़त में स्थायी है।”
व्यंग्य में लोग मज़ाक उड़ाते हैं –
“गाड़ी कोई और चला रहा है, पर स्टीयरिंग एपीओ के हाथ में है।”

👉 अब सवाल यही है – जिला पंचायत की सेठानी कब बोलेंगी?
या फिर जनता को मान लेना चाहिए कि –
“जिला पंचायत की कमान बदल चुकी है, अब असली मुखिया संविदा एपीओ ही है।”

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

गंगरेल बाँध प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना कल से हाई कोर्ट आदेश का पांच साल बाद भी पालन नहीं, समिति ने जताया कड़ा विरोध लेकिन जोगी का असली भोगी कौन.? .? प्रभावितों पर सफेदा का कालिख पोतने वाला आखिर कौन ? ? ?

Chunesh Sahu

पंडरिया सहित जिले के गन्ना उत्पादक किसान 23 को भरेंगे हुंकार।

hindmedianews

बड़ौदा आरसेटी धमतरी में महिला सिलाई एवं आवेदन 10 जुलाई तक आमंत्रित ।सामान्य उद्यमिता का प्रशिक्षण 12 जुलाई से

hindmedianews

दुर्ग में सनसनीखेज मामला,खंडहरनुमा बिल्डिंग में मिली नवजात बच्ची, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Sakshi Bansod

अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला सहारा, कबीरधाम पुलिस की मानवीय पहल

Sakshi Bansod

Chunesh Sahu