कवर्धा , छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपने अपने उम्मीदवार घोषित करने में लगे हुए है । दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ में टिकी हुई है । 12 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी किया गया है जिसमे पंडरिया विधानसभा से चमेली कुर्रे पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है ।
विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों ने अपना उम्मीदवार घोषित कर रहे है । पंडरिया विधानसभा में सतनामी समाज की लगभग पचास हजार से अधिक मतदाता है । चमेली कुर्रे मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन सामाजिक पकड़ मजबूत है । जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताते हुए उम्मीदवार घोषित किया है ।