hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

भावना दीदी की देन से पंडरिया की बेटियों को मिलेगा तोहफा, आज मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष करेंगे 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कबीरधाम :पंडरिया विधानसभा आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। आज रविवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों पंडरिया की महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 निःशुल्क बस सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में अधोसंरचना विकास से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा करेंगी।

भावना दीदी की गारंटी आज होगी पूरी

विधायक भावना बोहरा द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे – “भावना दीदी की गारंटी” – को आज साकार किया जा रहा है। इससे पहले उनके प्रयासों से 3 नि:शुल्क बसें चल रही थीं, और अब 5 और नई बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन बसों से पिपरिया, पंडरिया, पांडातराई, कवर्धा और सहसपुर लोहारा महाविद्यालयों की छात्राओं को लाभ मिलेगा।

शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

इस बस सेवा के माध्यम से पंडरिया विधानसभा की करीब 1000 बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने की सुरक्षित और नि:शुल्क सुविधा मिलेगी। जिन गाँवों में अब तक आवागमन की सुविधा नहीं थी, वहां से भी छात्राएं अब बिना किसी रुकावट के महाविद्यालय पहुँच सकेंगी। इससे न केवल छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी, बल्कि उनके परिजनों को भी मानसिक और आर्थिक संबल मिलेगा।

महतारी अलंकरण से नारी शक्ति को सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उन नारी शक्तियों को ‘महतारी अलंकरण सम्मान’ से नवाजा जाएगा जिन्होंने शिक्षा, खेल, समाज सेवा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया है।

विकास की मिलेंगी कई सौगातें

कार्यक्रम में पंडरिया विधानसभा के विभिन्न अधोसंरचना और जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। सड़कों, पेयजल योजनाओं, सामुदायिक भवनों और अन्य जनसुविधा परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष पंडरिया की जनता को देंगे।

पंजीयन प्रक्रिया जारी

बस सेवा का लाभ लेने के लिए छात्राएं अपने नजदीकी जनसेवा या भावना सेवा सुविधा केंद्र में जाकर पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। उचित विवरण भरने के बाद पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर छात्राएं इस सेवा का लाभ ले सकेंगी। सभी महाविद्यालयों के लिए समय सारिणी पहले ही तय की जा चुकी है।

आज का यह आयोजन पंडरिया की बेटियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित होगा। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रशासन और आमजन में उत्साह का माहौल है।

 

संबंधित पोस्ट

शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरोध में एनएसयुआई ने फूंका शिक्षा व उपमुख्यमंत्री मंत्री का पुतला

hindmedianews

जिले में 01 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार छः साल तक की उम्र के सभी बच्चों का सही वजन और ऊंचाई मापें

Chunesh Sahu

विशाल ठाकुर प्रेस क्लब अध्यक्ष बने प्रेस क्लब भवन धमतरी में हुवा चुनाव पत्रकारों में दिखा भारी उत्साह

Chunesh Sahu

एसी कमरों में बैठे अफसर, इधर तड़प-तड़प कर मर गया बायसन: आखिर क्यों मदमस्त रहा वन विभाग?

hindmedianews

श्री राधा कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सारंगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है हर माह के 9 तारीख को ग़रीबी ऋखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गर्भावती माताओं के लिए निशुल्क परामर्श निशुल्क जांच तथा निशुल्क सोनोग्राफी

Chunesh Sahu

कार्य स्थल पर सूचना पटल से पारदर्शिता गायब,प्रतिबंधित लाल ईंट से बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र ,कोर्ट आदेश की अवहेलना, अधिकारियों व तकनीकी सहायक की भूमिका संदिग्ध

hindmedianews