hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल हाईवे-53 पर किसानों का चक्का जाम,धान उपार्जन केंद्र शिफ्टिंग के खिलाफ उभरा तीखा विरोध

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

जगह

पिथौरा ब्लॉक।धान उपार्जन केंद्र डोंगरीपाली (छ) को छोटेलोरम स्थानांतरित किए जाने के विरोध में गुरुवार को किसानों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-53 स्थित भगतदेवरी चौक पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन के निर्णय से नाराज किसानों ने घंटों तक सड़क पर बैठकर नारेबाजी की, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

ग्रामीणों में गुस्सा, कहा— यह निर्णय किसान विरोधी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपार्जन केंद्र को अचानक दूर स्थानांतरित करने से किसानों को—

लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी,

परिवहन व्यय बढ़ जाएगा,

धान तौलने में समय और श्रम दोनों अधिक लगेंगे।

किसानों ने कहा कि यह कदम पूरी तरह से किसानों के हितों के विपरीत है, जिससे हजारों किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

“निर्णय वापस नहीं तो आंदोलन उग्र होगा” — ग्रामीण

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में वे बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरेंगे।

चक्का जाम फिर से करेंगे,

और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ,चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान अपने रुख पर अड़े रहे।

घटना के चलते कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें

लगी रहीं और यातायात प्रभावित रहा।

संबंधित पोस्ट

स्वच्छ भारत मिशन: कबीरधाम जिले में 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का होगा आयोजन 

hindmedianews

तेंदूपत्ता संग्रहण में फड़ मुंशियों की अवैध वसूली  बैगा,आदिवासी सहित वन क्षेत्रों के तेंदूपत्ता संग्रहण कर्ताओं की सरकार तमाचा,समय से पहले खरीदी बंद

Sakshi Bansod

देश की सबसे बड़ी सुरक्षा कॉन्फ्रेंस पहली बार छत्तीसगढ़ में PM मोदी, गृह मंत्री शाह पहुंचे रायपुर — राज्यों के DGP और IG करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा का खाका तैयार

Sakshi Bansod

18 अगस्त को धूम धाम के साथ मनाई गई गुरु बालक दास जी की जयंती, सतनामी समाज पांडातराई ने किया नगर में प्रसाद वितरण

hindmedianews

नेशनल लोक अदालत हेतु बीमा कम्पनी के अधिकृत अधिवक्तागणों के साथ बैठक आहुत ।

hindmedianews

सनराइज पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यालय को मिल रहा उच्च शिक्षा मंदिर का खिताब 

hindmedianews