
बालोद जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया दिल्ली में दम. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रदर्शन में हुए शामिल…
*बालोद.. देश के नेता सांसद राहुल गांधी को मोदी सरकार द्वारा संसद से बर्खास्त किए जाने के विरोध में दिल्ली के संसद घेराव के दौरान, संजारी बालोद से देवेंद्र साहू ,जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े विधानसभा अध्यक्ष भरत देवगन एवं मुकेश सहित कई लोग हुए गिरफ्तार।*प्रदर्शन के दौरान
*देवेंद्र साहू के हाथ में लगी चोट*
*राष्ट्रीय अध्यक्षके नेतृत्व में हो रहे आंदोलन में पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच खूब झड़प हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए विरोध प्रदर्शन किया वहीं झूमा झटकी के दौरान कई कार्यकर्ताओं के हाथ पैर में चोट आई हैं. वहीं प्रदर्शन मे शामिल लगभग 300 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रात को 10:00 जेल से रिहा किया गया। बालोद जिला युवा कांग्रेस से राहुल निषाद गजेंद्र ढीमर कन्हैया लाल रूपेंद्र चंद्राकार कमल कांत डल्लू मानिकपुरी , अवधेश रावते नीरजकुमार जतिन ठाकुर सहित कई लोग शमिल हुए…





