hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को नमन कर पौधा रोपड़ किया गया ।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

संवाददाता :  अजय जांगड़े

मानपुर :  12 जूलाई 2009 में मानपुर क्षेत्र के मदनवाडा़ के कोरकोटटी गांव में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को नमन करते हुए राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच द्वारा सोमनी थाना परिसर में पौधारोपण किया गया ।

देश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के संयोजक मान. श्री नागेश यदु जी के दिशा-निर्देश में प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी के नेतृत्व में आज शहीद व्ही के चौबे सहित 29 शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमनी थाना में परिसर में पौधारोपण किया गया ।

स्थापना दिवस और 29 शहीद जवानों की याद में पौधारोपण के इस नेक कार्य में सोमनी थाना प्रभारी श्री राजपूत सर, इशराफिल खान एसिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस कर्मचारी के साथ साथ छात्र युवा मंच परिवार के प्रदेश मंत्री कुमार साहू जी, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे जी, सोमनी अध्यक्ष साक्षी राजपूत जी, गुरूर अध्यक्ष दिव्या साहू जी, प्रतिभा साहू जी, जिला मंत्री बीना पटेल, दिपिका सोनवानी, आरती मांडवी उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

नगर पंचायत चिखलाकसा में राजस्व विभाग का नया कारनामा

Chunesh Sahu

ग्राम गनियारी की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान:मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में आराध्या गुप्ता ने हासिल किया द्वितीय स्थान

hindmedianews

ग्राम पंचायत बारदी के सचिव रमेश शर्मा को यथावत रखने की मांग , ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

hindmedianews

पंडरिया विधानसभा में प्रखर राष्ट्रवादी समाज सेवक प्रदीप केवट भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं

hindmedianews

शा उ मा विद्यालय- करही, मुंगेली में सायकल वितरण किया गया 70 छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना का लाभ, सायकल पाकर छात्राओं में दिखी खुशियां व भारी उत्साह

rakeshbhaskar

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दिए श्रद्धांजलि

hindmedianews