hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

     *चोवेंद्र साहू आम आदमी पार्टी संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी घोषित*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

     

*गुरुर/बालोद*  

     स्थानीय गुरुर निवासी *श्री चोवेंद्र कुमार साहू* संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 से आम आदमी पार्टी से अधिकृत विधायक प्रत्याशी घोषित किए गए हैं . श्री चोवेंद्र कुमार साहू पर आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मूहर लगा दिया है. देखना होगा कि क्षेत्र की जनता आम आदमी पार्टी के ईमानदार और साफ सुथरा व्यक्ति को अपना नेता चुनता है जो दिल्ली और पंजाब में शासन कर रही है या कांग्रेस बीजेपी को बटन दबाकर पुनरावृति कर विधानसभा भेजना पसंद करता है .बेहद सहज,सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी चोवेंद्र साहू की प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा गुरूर और बालोद में हुई. शिक्षण अवधि के दौरान ही थल सेवा में उनका चयन हो गया फल स्वरुप वे अपनी अधूरी पढ़ाई छोड़कर सेना में नौकरी करना ही उपयुक्त समझा कोरोना अवधि में फौजी की नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली प्रदेश के कार्यों से प्रेरित होकर तथा समाज सेवा करने के जुनून में कुछ साल पहले ही क्षेत्र की जनता के मध्य समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का प्रयास किया है।

.इस दौरान श्री साहू ने क्षेत्र में गत कुछ वर्षों से सैन्य प्रशिक्षण शिविर लगाकर क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवक यूवतियों को सेना में जाने के लिए प्रशिक्षित करने एक खूबसूरत प्रयास किया हैं,ताकि यहां के नौजवान जल सेना, थल सेना, और वायु सेना मैं जाकर अपना कैरियर सुनिश्चित कर अपना, अपने समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके . प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही अनेक युवक युवतियां वर्तमान में भी अग्निवीर और वायु सैनिक के रूप में अपनी सेवा कर क्षेत्र व समाज को गौरवान्वित कर रहे हैं तथा वे सभी सैन्य प्रशिक्षक श्री साहू को अपना आइकॉन मानते हैं, जिसकी वजह से वे आज सेना में नौकरी पाने में सफल हो सके. श्री चोवेंद्र साहू ने कहा – क्षेत्र की जनता इस बार कांग्रेस बीजेपी से मुक्त होकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने अपनी मानसिकता बन चुकी है क्योंकि महंगाई के साथ कांग्रेस बीजेपी की झूठी घोषणाओं से क्षेत्र की जनता त्रस्त हो चुकी है . श्री चोवेंद्र साहू गुरुर निवासी श्री के.मुरारी दास जी के ज्येष्ठ सुपुत्र है. उनके प्रत्याशी बनाए जाने से उनके पारिवारिक जनों और आम आदमी पार्टी में खुशियां व्याप्त है . 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

विधायक भावना बोहरा ने दिए जनपद पंचायत पंडरिया व नगर पंचायत पांडातराई अधिकारियों को निर्देश,विकास कार्यों की समीक्षा कर तय समय पर करें पूर्ण 

hindmedianews

गुण्डरदेही में भक्तिमय आयोजन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘जस झांकी प्रतियोगिता’ का किया शुभारंभ*

Chunesh Sahu

बालोद जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया दिल्ली में दम. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रदर्शन में हुए शामिल…

Chunesh Sahu

राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो तस्करों से 3 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, कार भी जब्त

Sakshi Bansod

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मेवात में इस्लामिक जिहादियों के द्वारा किए गए आतंकी घटना के खिलाफ़ धरना एवम् विरोध प्रदर्शन किया गया।*  

Chunesh Sahu

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियाँ तेज़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया नवा रायपुर में तैयारियों का जायजा

hindmedianews