
अबेकस छात्रों का मनोबल बढ़ाने किया गया रोडशों
ग्रोइंग मून एकादमी मकई चौक धमतरी के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे चैंपियन का खीताब जीते विद्यार्थियों के मनोबल बढ़ाने 11 फ़रवरी को रोड शों का आयोजन किया गया जो विंध्यवासिनी मंदिर से लेकर मकई चौेक तक रोड शों को पुरा किया गया ।
एकेडमी द्वारा अबेकस जो कि एक ब्रेन डेवलपमेंट प्रोग्राम है जिसमें बच्चों को गणित विषय के जोड़, घटाना, गुना, भाग, टेबल जैसे सवालों को बिना केलकुलेटर के सहायता से केलकुलेटर से भी तेज हल करने का हुनर सिखाया जाता है यह एकादमी ब्रेनीश अबाकस एजुकेशन की एक फ्रेंचाइजी के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित संस्था है इस संस्था मे क्लास 1 से 12 तक और बीएससी, बीकॉम, एमएससी का भी क्लासेस लगाया जाता है।
एकादमी के संचालक श्री गोविंद सिंह पटेल ने बताया कि हमारे एकेडमी के विद्यार्थियों ब्रेनिस अबाकस एजुकेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता 2023 मैं भाग लिया यह प्रतियोगिता रायपुर में 15 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में लगभग 1000 बच्चों ने परीक्षा में अपने गणित का विशेष हुनर दिखाते हुए अलग-अलग लेवल में 200 क्वेश्चन को 8:00 मिनट में पूरा कर स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया प्रतियोगिता में ग्रोइंग मून एकादमी धमतरी से 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 20 बच्चों ने अलग-अलग लेवल में स्थान पाकर अवार्ड प्राप्त किया जिसके लिए रोड शो और अवार्ड प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री के. पी. साहू सर ( प्रिंसिपल देवपुर स्कूल ), विशिष्ठ अतिथि श्रीमती मेघा टेम्भुरकर (ए एस पी धमतरी) रहे ।
इस रोड शो मे सभी अबेकस विद्यार्थियो जिसमे चैंपियन-नेहल् गौतम , टॉप 5 – राज निषाद ,वंश साहू ,दिव्यांश नामदेव ,ऋषि निषाद , चारु गौतम, बिंबलेन्दु दत्ता ,तिथि पारेख ,श्रेया साहू, जीविका बंजारे, सृष्टि बंजारे , सक्षम यादव , श्रेया साहू, श्रेयश साहू, श्रद्धा वर्मा, जयांश साहू , अक्षज देवांगन एवं सभी पालकगनो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया , पालकगनो के द्वारा सभी छात्रों का उत्साहवर्धक स्वागत किया गया ।
अबेकस प्रतियोगिता में गणित के हुनर को प्रदर्शित करते हुए स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम करके एकेडमी व शहर का नाम गौरन्वित किया।
इस कार्यक्रम में सभी पालकगण शामिल हुए और ग्रोइंग मून एकादमी के शिक्षक अदिति माम, लक्ष्मी माम, कांति माम, जिज्ञासा माम , सृष्टि माम, नामदेव सर, नवीन सर का विशेष सहयोग रहा ।
अकादमी के सभी शिक्षकों एवं पालकगन, अरुण ठाकुर , लक्की धीमर, सिप्रियन कुजूर, ऋषिराज गौतम, ख़ृष्टि सर सभी ने विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाये दी है ।





