hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

*शासकीय राशन के चांवल कम दर में खरीद कर अधिक मुनाफा कमाने की मंशा हुई नाकामयाब….*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*शासकीय राशन के चांवल कम दर में खरीद कर अधिक मुनाफा कमाने की मंशा हुई नाकामयाब….*

*राशन कार्ड हितग्राहियों के राशन दुकान से कम रेट में मिलने वाले राशन सामग्री को बहला फुसलाकर खरीदकर, मार्केट में अधिक रेट में बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी के द्वारा कि गई तत्काल कार्यवाही*

 

जबकि राजपत्र में है प्रकाशित सार्वजनिक, कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों से हितग्राही / कल्याणकारी संस्थाओं को प्रदाय राशन सामग्री अहस्तांतरणीय होगी

छत्तीसगढ़/धमतरी
प्रकरण में प्रार्थी खाद्य निरीक्षक एवं नागरिक आपूर्ति धमतरी नरेश पिपरे के लिखित शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण मे शासन की योजना अनुसार राशनकार्ड हितग्राहियों को राशन की दुकान से कम दर पर मिलने वाले चांवल को उन्हें बहला फुसलाकर बाजार मे अधिक दाम पर विक्रय करने के लिये कम दाम मे राशन का चांवल खरीदा जबकि इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 17 दिसम्बर 2021 को राजपत्र प्रकाशित कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों से हितग्राही / कल्याणकारी संस्थाओं को प्रदाय राशन सामग्री अहस्तांतरणीय होगी तथा इसका विक्रय , संबंधित राशनकार्ड धारको / संस्थाओ के द्वारा अन्य व्यक्तियो / संस्थाओ को नही किये जाने का आदेश जारी किया गया है ।
आरोपी लोकेश देवांगन उर्फ बंटी को उसके द्वारा किये जा रहे कृत्य की जानकारी थी। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक :- 54 / 22 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी के द्वारा तत्काल कार्यवाही कर

माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से, आज कोतवाली पुलिस द्वारा विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*नाम गिरफ्तार आरोपी* : लोकेश देवांगन उर्फ बंटी पिता भीम देवांगन उम्र 34 वर्ष निवासी शासकीय बालक स्कूल के सामने रामपुर वार्ड धमतरी जिला धमतरी

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

फिर लूटी गई नाबालिग मासूम की अस्मत, दुष्ट आरोपी गिरफ्तार।

hindmedianews

*अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार हाईवा की चपेट में आने से बालक की मौके पर मौत…* *आक्रोषित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम.. मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम…*

Chunesh Sahu

प्राथमिक शाला रहमान कापा में छात्रों ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु निकाली जागरूकता रैली

hindmedianews

वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ी के लिए उपहार: मोनिका देवांगन* 

Chunesh Sahu

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही: पंडरिया में अतिक्रमण हटाया गया, आरोपी को भेजा गया जेल

hindmedianews

अघोरपीठ कोनी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शिवलिंग-चरण पादुका स्थापना पर्व

Sakshi Bansod