hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*अन्तर्जातीय विवाह पर चार जोडों को दिया गया प्रोत्साहन राशि…. जिला पंचायत उपाध्यक्ष के हाथों किया गया चेक वितरण…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*अन्तर्जातीय विवाह पर चार जोडों को दिया गया प्रोत्साहन राशि…. जिला पंचायत उपाध्यक्ष के हाथों किया गया चेक वितरण…*

राज्य सरकार ने अस्पृश्यता को समाप्त करने के लिए, अंतर्जातीय विवाह (Inter Caste Marriage) को प्रोत्साहन दे रही है. इसके तहत शादी के बाद दंपत्ति को ढाई लाख रूपये की राशि दी जाती है.

भारतीय संविधान (Indian Constitution) में सभी भारतीय नागरिकों को समानता का अधिकार है, हालांकि इस वैज्ञानिक युग में आज भी लोगों के बीच अक्सर सामाजिक अलगाव देखने को मिल जाता है. इस सामाजिक दूरी को कम करने लिए छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) अंतर्जातीय विवाह (Inter Caste Marriage) को प्रोत्साहन दे रही है.


इस योजना के अनुसार अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) और गैर अनुसूचित जाति के लड़के और लड़की के विवाह पर ढाई लाख रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है.

इसी तारतम्यता में आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से अंतर्जातीय विवाह करने वाले 4 जोड़ों को ढाई-ढाई लाख रुपए विवाह प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया। इसकी पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपए का चेक दंपत्ति को सौंपा गया। शुक्रवार को जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर के आतिथ्य में अंतर जातीय विवाह करने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप चेक वितरण किया गया।

आजाक की सहायक आयुक्त रेशमा खान ने बताया कि जिले में
अंतर जातीय विवाह करने वाले सौरभ साहू कुम्हारखान संग शकुंतला लहरे हटकेशर, गौतम कुमार- कोसरिया आमापारा संग हर्षिता पटेल महंत घासीदास वार्ड, ओमप्रकाश भारती ग्राम अछोली संग दामिनी साहू तथा राकेश सिन्हा अर्जुन कालोनी सिहावा रोड संग करिश्मा सोनी महंत घासीदास वार्ड को विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपए का चेक वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरी किश्त के रूप में विभाग व संबंधितों के संयुक्त नाम से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का चेक बैंक में एफडी कराया गया है, जो तीन साल बाद बैंक से 28 हजार मयब्याज समेत 1 लाख 78 हजार रुपए की राशि मिलेगी

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता 9 जनवरी से 11जनवरी को चिटौद मे, संपन्न होने जा रहा है,,,

Chunesh Sahu

फर्जी हाजिरी और निर्माण अनियमितता के आरोपों से घिरा मनरेगा कार्य अमली मालगी में रिटेनिंग वॉल निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: आज 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

hindmedianews

कुरदी में साहू समाज का शपथ ग्रहण एवं संत समागम हुआ संपन्न

Chunesh Sahu

गुण्डरदेही के विकास का ‘महापर्व’ आज संपन्न मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन–लोकार्पण, नई विकास घोषणाएँ भी हुईं

Chunesh Sahu

कोविड मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा को इस कंपनी ने कर दी सस्ती

Admin