hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

शराबी पति ने उतारा अपनी दूसरी पत्नी को भी मौत के घाट, हत्या कर हुआ था फरार चिल्फी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कबीरधाम / चिल्फी, पुलिस थाना चिल्फी  को सूचना मिला था की अकलू बैगा अपनी पत्नी समारीन बैगा की हत्या कर दिया है। जिसका कपड़ा मिला है किन्तु मृत शरीर नहीं मिला है, सूचना तस्दीक कार्यवाही हेतु चिल्फी पुलिस द्वारा ग्राम कबरीपथरा जाकर परिजनों के साथ शव का खोजबीन किया गया जो समारीन बैगा का मृत शरीर अकलू बैगा के बाड़ी के पास झोरी नाला में मिला. आसपास ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि दिन रविवार को रात्रि में अकलू बैगा एवं समरीन बैगा आपस में लड़ाई झगड़ा हो रहे थे और उसके अगले दिन से अकलू और समारीन कही दिखाई नहीं दे रहे थे,जिस पर जीरो में मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किये. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (भा. पु.से.), पुष्पेंद्र बघेल(रा.पु.से.)एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल सतीश धुर्वे के मार्गदर्शन में चिल्फी पुलिस द्वारा फरार आरोपी का पता तलाश किया गया जो फरार आरोपी अकलू बैगा पिता बुद्धू बैगा उम्र 44 वर्ष पता बावापथरा को आज दिनांक 25.07.2024 को चिल्फी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो बताया की रविवार की रात को महुवा पीने की बात पर आपस में लड़ाई झगड़ा हुए थे,जिस कारण गुस्से में आकर समारीना बैगा के सिर को पत्थर से मारकर हत्या करना बताया. जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया..

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर, स. उ नि. डोमार कवर, प्र. आर. गोकुल सोनकर, आर. पंकज यादव, जितेन्द्र चंद्रवंशी, आंसू तिवारी, सुनील मेरावी, मृतुन्जय पाली, अमित मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

*जिला पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ बाल दिवस कार्यक्रम,बच्चों को मिला मार्गदर्शन*

Chunesh Sahu

*अन्तर्जातीय विवाह पर चार जोडों को दिया गया प्रोत्साहन राशि…. जिला पंचायत उपाध्यक्ष के हाथों किया गया चेक वितरण…*

Chunesh Sahu

*छात्र युवा मंच का साप्ताहिक बैठक रक्त सहायता केन्द्र में हुआ सम्प्पन्न*

Chunesh Sahu

*धमतरी विधानसभा के पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थीयों ने किया बजट सत्र में विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण*

Chunesh Sahu

चैंपियंस ट्रॉफी में नैया डुबो सकती है टीम इंडिया कि ये गलती

Sakshi Bansod

फिल्म ‘छावा’छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

Sakshi Bansod