hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीतीशिक्षा

*धमतरी विधानसभा के पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थीयों ने किया बजट सत्र में विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*धमतरी विधानसभा के पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थीयों ने किया बजट सत्र में विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण* धमतरी विधानसभा अंतर्गत बाबू छोटेलाल श्री वास्तव महाविद्यालय धमतरी के विद्यार्थियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा कार्यवाही को दर्शक दीर्घा में बैठकर नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष का तीखी नोख – झोक देखने को भी मिला | भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर में छात्र – छात्राओं नें क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू से मुलाकात कर खुशी जाहिर की | विधायक नें छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। और छात्रों को राज्य की राजनीति, विधायी प्रक्रिया के बारे में बताया | इस अवसर पर विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर है । इससे उन्हें राज्य की राजनीतिक संरचना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गहराई से समझने में मदद मिलेगी | छात्रों नें विधानसभा भ्रमण के दौरान भविष्य में ऐसी और भी शैक्षणिक यात्राओं की इच्छा जताई। साथ में संग्रहालय में छात्रों नें नये विधानसभा भवन का मॉडल भी देखा जहाँ सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी होंगी | इस दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू , महाविद्यालय के व्याख्यातागण श्री भूपेंद्र साहू , श्री मति नेहा तिवारी , जीतेन्द्र मानकर, कृष्ण कुमार देवांगन ,श्री सरला द्विवेदी साथ में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थियों नें विधानसभा का भ्रमण किया |

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

अमित शाह का पुतला दहन: भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन

hindmedianews

Chunesh Sahu

बस्तर ओलम्पिक 2025 का संभाग स्तरीय आगाज़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भव्य शुभारम्भ

Sakshi Bansod

एनएच-130 की जर्जर सड़कें बनी मुंगेली की बड़ी समस्या, आवागमन हो रहा बाधित – आमजन में बढ़ा आक्रोश

rakeshbhaskar

शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया का हुआ कैलेंडर विमोचन

hindmedianews

संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय बैठक गुरूर मे हुआ संपन्न. क्षेत्रः के कई युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश..

Chunesh Sahu