hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

नशीली दवाओं के अवैध विक्रय एवं अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई  कलेक्टर की आमजन से अपील यदि कहीं नशीली दवाओं का अवैध व्यापार या अनियमित गतिविधियाँ पाई जाती हैं तो प्रशासन को अवगत कराएं,

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

धमतरी 19 अगस्त 2025/ जिले में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नशीली एवं मनःप्रभावी दवाओं के अवैध विक्रय एवं नशे के रूप में दुरुपयोग पर अंकुश लगाने हेतु आज राजस्व विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल दुकानों एवं क्लिनिकों की जांच की गई।

   जांच के दौरान ग्राम कोलियारी स्थित श्री हरि मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाइयाँ — गाउट गोल्ड, चन्दा गोली तथा पाउडर रूप में जॉइन पैन पाई गईं। साथ ही नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने की स्थिति में उक्त मेडिकल दुकान को सीलबंद किया गया।

इसी प्रकार ग्राम कोलियारी में डॉ. दीप सौरभ चंद्राकर के क्लिनिक की भी जांच की गई। निरीक्षण में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन न करने एवं क्लिनिक के लाइसेंस की वैधता समाप्त होने पर क्लिनिक को सीलबंद किया गया।

 जांच की इस संयुक्त कार्रवाई में अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सुश्री कुसुम प्रधान, औषधि निरीक्षक श्री सुमित देवांगन, श्री लोकेश साहू तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुनय कनाडे उपस्थित थे।

प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई नशीली दवाओं के अवैध विक्रय एवं चिकित्सकीय सेवाओं में अनियमितताओं पर रोक लगाने की दिशा में एक सकारात्मक एवं ठोस कदम है। 

 कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज ली नारको को-ऑर्डिनेशन बैठक में भी कहा था कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक संगठित व समर्पित प्रयास की आवश्यकता है। अब तक नशे के कारोबार से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।*

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं नशीली दवाओं का अवैध व्यापार या अनियमित गतिविधियाँ पाई जाती हैं तो प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

 

2.किसानों की समृद्धि की ओर बड़ा कदम, धमतरी जिले में शुरू हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

 

’धमतरी, 19 अगस्त 2025/ किसानों को पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में धमतरी जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत की गई है। यह सर्वे 15 अगस्त से प्रारंभ होकर आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे का मुख्य उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आंकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं से अधिकतम लाभ दिलाना है। इस पहल से खेती को नई तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

फील्ड स्तर पर सर्वेयर किसानों के खेत में जाकर फसल की स्थिति का विवरण एग्रीटेक ऐप में दर्ज करेंगे और साथ ही फोटो अपलोड करेंगे। इन आंकड़ों का सत्यापन बाद में पटवारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, जिससे फसलों का वास्तविक मूल्यांकन और भूमि से संबंधित सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को फसल बीमा योजना, क्षति आकलन एवं अन्य कृषि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। इसके साथ ही भविष्य में धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा कृषि नीति को और अधिक प्रभावी बनाने में यह सर्वे अहम भूमिका निभाएगा। इस पहल से किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग भी सुनिश्चित होगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि जिले 441 ग्रामों के कुल 3 लाख 80 हजार 360 खसरो को सत्यापन किया जाना है, जिसमें से आज की स्थिति में 7 हजार 35 खसरों का सत्यापन किया जा चुका है। इस कार्य में 65 निजी सर्वेयर नियुक्त किये गये है, जो मौके पर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगें। सर्वे उपरांत संबंधित क्षेत्र के पटवारी द्वारा वेरीफिकेशन किया जायेगा। साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सर्वे कार्य का समय समय पर निरीक्षण किया जायेगा।

 

3.*━✦ प्रेस विज्ञप्ति ✦━*

 

*“कचरे से स्वतंत्रता” अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में अभिनव पहल*

 

धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा “कचरे से स्वतंत्रता” अभियान के अंतर्गत शहरवासियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में निगम ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपने परिवार और समाज तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाएंगे।

 

इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली डायरी में स्वच्छता संबंधी संदेश, आकर्षक चित्र एवं थीम सम्मिलित की जाएगी। इसका उद्देश्य है कि विद्यार्थी प्रतिदिन इन संदेशों को देखकर स्वच्छता के महत्व को समझें और वही सीख अपने अभिभावकों तक पहुँचाएँ। जब बच्चे छोटे-छोटे कदमों से स्वच्छ आदतें अपनाएँगे तो निश्चित ही परिवार और समाज में बड़ा परिवर्तन आएगा।

 

इसी के साथ, एक और विशेष गतिविधि के रूप में विद्यार्थियों से स्वच्छता थीम पर आधारित पोस्टकार्ड उनके अभिभावकों को लिखवाए जाएंगे। इन पोस्टकार्डों में विद्यार्थी अपने शब्दों में घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह करेंगे। यह न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देगा बल्कि अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायी संदेश बनेगा।

 

नगर निगम का मानना है कि बच्चे समाज के सबसे सशक्त संदेशवाहक होते हैं। जब वे अपने घरों में स्वच्छता का आग्रह करेंगे तो उसका सीधा प्रभाव परिवारजनों पर पड़ेगा और धीरे-धीरे यह संदेश पूरे समाज में फैलकर व्यापक परिवर्तन लाएगा।

 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति गहरी समझ विकसित करना, परिवार को इस दिशा में प्रेरित करना और अंततः एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर धमतरी के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

संबंधित पोस्ट

थाना पंडरिया में आयोजित की गई नयी कानून नीति पर प्रचार प्रसार सह जन चर्चा, सराहनीय रहा

hindmedianews

राजीव युवा मितान क्लब एवं बालक गणेशोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न 

Chunesh Sahu

युवा कांग्रेस नेता देवेन्द्र साहू ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान.. बालोद सहित दर्जन भर गांव में युवाओ ने केक काटकर मनाया जन्मदिवस…

Chunesh Sahu

*ग्राम मुडपार के साप्ताहिक बाजार से चांदी के गहने से भरा हुआ बैग की चोरी,रूद्री थाना में मामला दर्ज*

Chunesh Sahu

जुआ खेल रहे चार जुआड़ी चढे पुलिस के हत्थे

hindmedianews

छत्तीसगढ़ के प्रथम हरियाली त्यौहार में छत्तीसगढ़िया खेल का आयोजन ग्राम सिराभांठा में किया 

Chunesh Sahu