पंडरिया , भारतीय तीन नए कानून के प्रसार–प्रचार व नागरिकों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से थाना पंडरिया परिसर पर एक कार्यक्रम रखा गया। इन तीन नए कानून न्याय संहिता (BNS ), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS ) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के बारे में बताते हुए अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल कहा कि इस कानून व्यवस्था से लोगो को इंसाफ मिलेगा पहले दोषी को कानून के दायरे के ही हिसाब से सजा का प्रावधान होता था ज्यादा समय तक लोगों को भटकनना पड़ता था जिसके कारण उनको सही समय पर न्याय मिल पाना संभव न होता था। आज के इस नए कानून में प्रथम सूचना रिपोर्ट अब थाना आने की तत्काल आवश्यकता नहीं होगी अगर प्रार्थी चाहे तो अपने सुविधा के अनुरूप ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से संबंधित थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, हालाकि आवेदक को तीन दिन के अंदर उस थाने में जिस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है समक्ष उपस्थित होकर अपनी हस्ताक्षर कर सत्यापित करेगा जिससे उचित कार्यवाही की ओर प्रेषित किया जा सकेगा।
दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों के लिए बताए कि प्रथम 40 मिनट किसी भी दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए सुनहरा अवसर होता क्योंकि ऐसे समय में अगर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को इलाज शुरू हो जाता है तो काफी हद तक उसको बचाया जा सकता है वहीं इस कानून में महिलाओं एवं बाल अपराध पर रोक तथा मासूम लोगों पर होने वाले अपराधिक, सामाजिक अत्याचार पर रोक लगा न्याय दिलाना इस नई कानून नीति में व्यवस्था है।
जन सुरक्षा को लेकर यह जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी पुलिस वाले के द्वारा जनमानस के व्यवस्था बनाते हुए अगर किसी नागरिक को पुलिस कर्मी के द्वारा निर्देश देने के बावजूद वह उसका पालन नही करता है तो उस व्यक्ति को 24 घंटा थाने में रखे जाने का प्रावधान है ऐसे तमाम धाराओं, कंडिकाओ के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिक, छात्र, छात्राएं जनप्रतिनिधि व पत्रकार बंधुओ को नए कानून नीति पर अपनी जिज्ञासा का जानकारी जानना चाहते है ऐसे लोग को अपने बात रखने व पूछने के लिए आहूत किया गया जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययन रत दो छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा प्रश्न के रूप एसडीओपी पंकज पटेल से की जिसमे सरलता और सहजता के साथ उन छात्राओं जिज्ञासा का समाधान करते हुए वहा पर उपस्थित सभी नागरिकों को भी जानकारी उपलब्ध कराए। आज के इस तीन नए कानून नीति के प्रसार, चर्चा पर स्पष्ट शब्दों में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा, विकास और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के माध्यम से जनता को इन कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है और आगे अनेक नेक माध्यम से देते रहेगें, जिससे आमजन इनके लाभ और महत्व को समझ सकें। सरकार पूरी तरह से इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और हमें उम्मीद है कि इनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा ऐसे सभी संभव हो सकने वाले जानकारी प्रदान की गई।
वहीं इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल, थाना प्रभारी समस्त पुलिस कर्मी पंडरिया , पत्रकार बंधु केशरी नंदन तिवारी, अजय जांगड़े, अनिल गायकवाड़, अतिथि बंधु तुलस कश्यप, कुलदीप छाबड़ा, गजपाल साहू , पदमराज टंडन व सरस्वती शिशु मंदिर पंडरिया के अध्यापक, छात्र छात्राओं सहित अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।