hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

*खैरागढ़ जनसभा में प्रियंका गांधी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी….* *पुनः सत्ता पाने एड़ी चोटी का दम खम…*। देखिए अब तक की घोषणाएं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने एड़ी चोटी की ज़ोर लगा दी है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ पहुंची। इस दौरान खैरागढ़ में चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के समूहों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं,उन्होंने किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के द्वारा की गई चुनावी घोषणाओं की जानकारी अपने ट्वीटर खाते पर शेयर करते हुए लिखा कि फिर से कांग्रेस लाएंगे

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में
2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली
3. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ
4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना
5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंग
6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज
7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ
8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा

 

ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की तरफ से 3 बड़ी घोषणाएं की थी। 28 को अक्टूबर को उन्होंने भानुप्रतापुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनने पर सभी शिक्षण संस्थानों में मुफ़्त शिक्षा देने की बड़ी घोषणा की थी। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4000 रु सालाना बोनस और लघु वनोपजों की डैच् पर 10 रुपए अतिरिक्त राशि देने की बड़ी घोषणा भी की थी।

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

महेश चंद्रवंशी पंडरिया विधान सभा सहित ठाठापुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

hindmedianews

अघोरपीठ:श्री सर्वेश्वरी समूह ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

hindmedianews

ग्राम काँजीपानी के लोग तीन दिन से अँधेरे में, बिजली विभाग की सुस्ती और सरकारी योजनाओं की खोखली चमक से नाराज….!

अजय महंत

छ.ग. अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास के वार्षिक कलेंडर का हुआ विमोचन

hindmedianews

क्षेत्र विकास और जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता-मंत्री श्री अकबर

hindmedianews

जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीजों को मिलने लगा है लाभ, समय और पैसे की हो रही है बचत गुर्दे के 11 मरीजों का 30 बार हुआ डायलिसिस

Chunesh Sahu