hindmedianews
Breaking News
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

जल जगार से लेकर… जल अकाल तक  कंपोजिट बिल्डिंग का हाल बदहाल, पानी के लिए त्राहि 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

छग धमतरी 

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला मुख्यालय का अलम कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा।जहां धमतरी जिला एक ओर जल जगार अंतर राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिनके परिणामस्वरूप बीते कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में धमतरी जिला को जीआईइस आधारित जल संरक्षण योजना के तहत् प्रधान मंत्री पुरस्कार के लिए चयन किया,। विडंबना यह है कि स्वयं के जिला मुख्यालय के कंपोजिट बिल्डिंग में पानी के त्राहि मची हुई है।

धमतरी जिला में 2024 , अक्टूबर शुरुआत में जल जगार दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण को लेकर किया गया था, जिसमें अनेक खेल और कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया जो सही भी है, जिसे प्रदेश समेत देशभर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं ।

लेकिन स्वयं के जिला मुख्यालय में महीनेभर से पानी नहीं आने से अधिकारी, कर्मचारी समेत आगंतुकों का बदबू से बेहाल है,

जानकारी मुताबिक पिछले एक से डेढ़ महीने से बोर खराब होने से पानी के लिए त्राहि मची है, इससे पहले उसी बोर को रिपेयरिंग किया गया था, लेकिन अब तक बोर दुरुस्त नहीं हो पाया है।

*पीने का पानी कलेक्टर कार्यालय से..*

पिछले एक से डेढ़ माह से पीने के पानी समेत बाथरूम के इस्तेमाल में होने वाले पानी की व्यवस्था बदहाल है, पूरा बिल्डिंग के बाथरूम, टॉयलेट में पानी नहीं होने के चलते बदबू से अधिकारी कर्मचारी समेत अपने समस्याओं,काम करवाने आआने वाले लोग बाथरूम तक जाने में हिचकिचा रहें है।वहां पीने के पानी के लिए कलेक्टर कार्यालय पर निर्भर रह रहे हैं,

 

ओपन जिम सह गार्डन जिसका अभी जीर्णोद्धार/रिपेयरिंग का काम जारी है,के पास नए बोरवेल की खुदाई की गई है, जिसमें तत्कालीन व्यवस्था के लिए व्यवस्थित किया जा सकता है मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है,___ आगंतुक ।

बहरहाल अभी तक पानी की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है , देखना होगा कि क्या कार्यवाही होता है जिस से कंपोजिट बिल्डिंग समेत आने वाले लोगों को राहत मिली पाए।

कंपोजिट बील्डिंग से आई कुछ खास तस्वीरें….. व्यवस्थाओं की बदहाली,

बैठने की लोहे वाली कुर्सी, लिफ्ट के लिए छोड़े गए जगह पर…. कूडादान बन गया है लिफ्ट की जगह….

गुटका युक्त खिड़की

गुटके से रंगा दिवाल

 

 

 

  • ·

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में शिवकुमार बंजारे के बनाए टीएलएम को प्रदर्शनी में मिला स्थान

hindmedianews

पत्रकारिता दिवस पर देशभर के 101 पत्रकार सम्मानित जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सराहा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का योगदान

Sakshi Bansod

कुंवरसिंह निषादजी के प्रस्ताव एवं अथक प्रयास से किसानों को सहूलियत देने विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में मंडी निधि से पक्के फड़ निर्माण(

Chunesh Sahu

उज्जवला योजना के तहत् 19 महिला हितग्राहियो को मिला नवीन गैस कनेक्शन.. विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी

Chunesh Sahu

*सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार* *खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ की बड़ी वर्चुअल बैठक* *प्रदेश में रेत की आपूर्ति में न हो कमी, स्वीकृत खदानों से क्षमता अनुरूप उत्पादन कर आम जनता को उचित दर पर उपलब्ध कराएं रेत*

Chunesh Sahu

LPG बुकिंग पर पा सकते हैं 500 रुपये का Cashback, आज है आखिरी मौका

Admin