hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग द्वारा बनाया गया सड़क पहली बरसात में धराशाई, गुणवत्ता दरकिनार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
गुणवत्ताहीन कार्य कराने वाले वन अधिकारी हुए पदोन्नत

@अजय जांगड़े
कवर्धा : वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व में करोड़ों की लागत से डब्लू बी एम सड़क का निर्माण किया गया है जिसमे गुणवत्ता को दरकिनार किया गया है। जिसके चलते मानसून आगमन के पानी पर ही धरासाई हो गया है । जिस पर लीपा पोती का कार्य प्रारंभ हो गया है । घटिया निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारी पदोन्नत भी हो गया है ।
निर्माण में प्राकलन को किया किनारा 
पंडरिया पूर्व वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डालामौहा के पास मेन रोड से आगे सड़क का निर्माण किया गया है । जिसमे मिट्टी , मुरूम और गिट्टी को निर्माण के लिए आवश्यक मात्रा के अनुरूप नहीं डाला गया है। विभाग द्वारा निर्मित डब्लू बी एम सड़क को देखने से ही दिखाई दे रहा है । यदि जिम्मेदार के द्वारा सड़क निर्माण के लिए बनाए गए प्राकलन के अनुरूप निर्माण कार्य किया हुआ होता तो कार्य में गुणवत्ता दिखाई देता । जो नही हुआ है ।
पहली बरसात में धराशाई
पंडरिया पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी सभी मामलों में चर्चित है । उनके निर्देशन में उनके कार्यकाल में जितने भी कार्य हुआ है सभी को जांच करने की आवश्यकता है । डालामौहा के समीप बनाए गए सड़क बरसात प्रारंभ होने के पूर्व ही धराशाई होता दिखाई देता है । ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के समय विरोध भी किया गया लेकिन किसी की भी नही सुनी जिसका परिणाम ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। जो बरसात शुरू होने के पूर्व ही बहता दिखाई दे रहा है ।
गुणवत्ताहीन कार्य कराने वाले अधिकारी हुए पदोन्नत
वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व में गुणवत्ताहीन कार्य कराने वाले अधिकारी पदोन्नत हो गए जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने उन्हें कार्य मुक्त करने की तैयारी में भी है । जबकि इनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्य की जांच करने के बाद ही इन्हें कार्य मुक्त किया जाना चाहिए ।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई विशेष अभियान चलाकर 18 से 22 अक्टूबर तक

Chunesh Sahu

संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय बैठक गुरूर मे हुआ संपन्न. क्षेत्रः के कई युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश..

Chunesh Sahu

hindmedianews

सहकारी भारती जिला बालोद का हुआ गठन, प्रदेश प्रमुख राधे श्याम चंद्रवंशी ने दी बधाई,

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत गुण्डरदेही में जनगणना कार्य शुरू: अध्यक्ष प्रमोद जैन ने नागरिकों से की सहयोग की अपील*

Chunesh Sahu

बड़ौदा आरसेटी धमतरी में महिला सिलाई एवं आवेदन 10 जुलाई तक आमंत्रित ।सामान्य उद्यमिता का प्रशिक्षण 12 जुलाई से

hindmedianews