hindmedianews
Breaking News
Raipurछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्कूल शिक्षा मंत्री ने ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठ मंथन सभाकक्ष में हुआ महत्वपूर्ण मंथन, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ऐप लॉन्च रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री  गजेंद्र यादव ने आज मंथन सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही अधोसंरचना विकास से जुड़े अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने को कहा।

बैठक के दौरान मंत्री यादव ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ऐप का औपचारिक लॉन्च किया। यह ऐप सामाजिक अंकेक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। ऐप के माध्यम से चयनित स्कूलों का निरीक्षण जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी स्वयं करेंगे, ताकि वास्तविक स्थिति और जरूरतों का सटीक मूल्यांकन हो सके।

 

बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, समग्र शिक्षा आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी और कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार और विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

संबंधित पोस्ट

अनुशासित पार्टी को धूमिल करने वाले भाजपा नेता को करे पार्टी से बाहर: मुकेश साहू (पार्षद)

Chunesh Sahu

चुनाव प्रक्रिया को विधिक ढांचे के भीतर और सुदृढ़ करने हेतु निर्वाचन आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को किया आमंत्रित

aakashbanjare

*कलंगपुर स्कूल की बेटी पायल साहू ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित*

Chunesh Sahu

*ग्राम दर्री में 8 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन* *मर्यादित जीवन की सीख देती है रामकथा-पंडित सरोज कुमार पंडा जी*

Chunesh Sahu

*प्राकृतिक प्रेमी जितेंद्रमानसिंग साहू ने जन्मदिवस पर किया पक्षी बचाओ अभियान आगाज*

Chunesh Sahu

पार्किंग में खड़े किए 10 वाहनों पर लगा यातायात का ताला।

Chunesh Sahu