hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरी

कमार एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में विकास की नई रोशनी पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन जनजातीय अंचल में बेहतर सड़क, पानी, बिजली जीवन स्तर में बड़ा बदलाव

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कमार एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में विकास की नई रोशनी

पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन

जनजातीय अंचल में बेहतर सड़क, पानी, बिजली जीवन स्तर में बड़ा बदलाव

धमतरी, 11 दिसंबर 2025/ मुख्य मंत्री विष्णुदेव  साय  (राज्य सरकार) के दो  साल  आगामी 13 दिसंबर को पूरे   हो रहे  है ।  इन दो  सालों में  धमतरी  जिले में विकास के बहुत काम हुए है।  प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन योजना) के अंतर्गत जिले की कमार एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहटों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। प्रशासनिक प्रयासों से इन बसाहटों में विकास की नई किरण पहुँच रही है।

आवास निर्माण में बड़ी उपलब्धि

जिले में 1481 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 1046 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 435 आवास निर्माणाधीन हैं। अधिकारियों ने बताया कि शेष आवास अगले चार माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। ग्रामीणों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

सड़क एवं आधारभूत संरचना का विस्तार

पीएम जनमन योजना के तहत 36 सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों की कुल स्वीकृति लागत 1341.60 लाख रुपए है। अधिकांश निर्माण कार्य प्रगति पर है। सड़कें बन जाने से दूरस्थ बसाहटों को बाजार, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाओं से बेहतर जोड़ मिलेगा।
धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक मसानडबरा में मॉडल आवास कॉलोनी का निर्माण भी तेजी से जारी है। यह कॉलोनी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी, जिससे स्थानीय जनजातीय परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह सकेंगे।

पेयजल व बिजली व्यवस्था पूर्ण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही हर घर का विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है। गांवों में रोशनी पहुँचने से बच्चों की पढ़ाई, आजीविका कार्यों और सुरक्षा की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है।

बहुउद्देश्यीय केंद्रः नए अवसरों के द्वार
जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित बहुउद्देश्यीय केंद्र ग्रामीण अंचलों में नई संभावनाएँ तैयार कर रहे हैं।
नगरी ब्लॉक के बोईरगांव में निर्मित नया बहुउद्देश्यीय केंद्र शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आजीविका संबंधी गतिविधियों का केंद्र बन रहा है।
आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को ज्ञानवर्धक शिक्षण सामग्री और खिलौने उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ, प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन भी यहीं प्राप्त होगा।
50-सीटर बालक छात्रावास निर्माण नगरी विकासखंड के बाजार कुर्रीडीह में 50-सीटर बालक छात्रावास का निर्माण जारी है। इसका कार्य जनवरी तक पूर्ण हो जाएगा। छात्रावास तैयार होने के बाद कमार जनजाति के बच्चों को सुरक्षित आवास, भोजन और अध्ययन की सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
मॉडल बसाहटों में समग्र विकास
ग्राम पिपरहीभर्री में एकीकृत ग्राम योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक एवं संसाधन मानचित्र, गैप एनालिसिस, लघुवनोपज प्रबंधन और आजीविका कार्ययोजनाओं का दस्तावेजीकरण किया गया है।
यह कार्य ग्रामीण समुदाय को अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और टिकाऊ विकास की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करता है।
133 बसाहटों में त्वरित गतिविधियों की सौ फीसदी संतृप्ति
जिले की 133 बसाहटों में त्वरित गतिविधियों की पूर्ण संतृप्ति हासिल की गई है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि प्रत्येक कमार परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुँचे। पीएमदृजनमन योजना के माध्यम से विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता की रोशनी अब जिले की हर जनजातीय बसाहट तक पहुँच रही है।
दूरस्थ अंचलों में रहने वाले परिवार अब मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहे हैं और सुरक्षित, स्वस्थ तथा बेहतर जीवन की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रहे हैं।

 

 

धमतरी में नक्शा प्रोजेक्ट का निरीक्षण : कलेक्टर व संचालक भू-अभिलेख ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चुनेश साहू । धमतरी

– जिले में चल रहे नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत फिजिकल वेरिफिकेशन कार्यों का निरीक्षण आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा तथा संचालक भू-अभिलेख विनित नंदनवार द्वारा किया गया। यह प्रोजेक्ट नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र के पाँच गांव—धमतरी, गोकुलपुर, सोरिदभाट, बठेना और हटकेश्वर—में संचालित हो रहा है। इन क्षेत्रों के 40 वार्डों को सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए 12 क्लस्टर में विभाजित किया गया है, जिनमें कार्य हेतु 48 सर्वे टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक एवं चैनमैन शामिल हैं। बेहतर निगरानी के उद्देश्य से सभी टीमों के लिए 12 दल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें उपायुक्त निगम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, निगम इंजीनियर तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सम्मिलित हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और संचालक विनित नंदनवार ने चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट जिले में भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने सर्वे टीमों को निर्देशित किया कि फील्ड वेरिफिकेशन में पूर्ण सटीकता, पारदर्शिता और समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीमों द्वारा प्राप्त प्रत्येक डेटा की GPS आधारित सटीक मैपिंग, सही सीमांकन एवं स्थल का वास्तविक सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान एडीएम इंदिरा नवीन सिंह प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख मनोज मरकाम, उप संचालक भू-अभिलेख राकेश साहू, उपायुक्त नगर पालिक निगम सार्वा, अधीक्षक भू-अभिलेख मास्टर ट्रेनर दीपचंद भारती तथा सभी सर्वे टीमों के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी टीमों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर के भूमि अभिलेखों को अपडेट करने के साथ-साथ आगे की बेहतर नगरीय योजना का आधार बनेगा।

 

 

समाचार

गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 2025-26

लोक नर्तक दलों से 15 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित

 

धमतरी, 11 दिसंबर 2025/ हर साल की तरह इस साल भी गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव वर्ष 205-26 का जिला स्तर पर आयोजित किया जाना है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि जिले के लोक नर्तक दल जैसे पंथी नृत्य, प्रडवानी, भरथरी आदि पारंपरिक लोक दलों को 15 दिसंबर 2025 तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आयोजन की सूचना पृथक से दी जाएगी।

 

समाचार

अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली की तैयारियाँ तेज, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी, 11 दिसंबर 2025/ आगामी 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में आयोजित होने वाली अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज अपने कक्ष में आर्मी अधिकारियों एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  कलेक्टर ने कहा कि यह रैली न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि सभी व्यवस्थाएँ उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से लेते हुए तैयारियाँ तत्काल गति देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्धारित माप एवं मानक अनुसार दौड़ ट्रैक का निर्माण समय सीमा में पूरा करने, मैदान की समतलीकरण, सुरक्षा बैरिकेडिंग तथा आवश्यक तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि धमतरी सहित राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के आने की संभावना है। ऐसे में परिवहन व्यवस्था, प्रतिभागियों के आवास/विश्राम की सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और शेड जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ तैयार किया जाए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को स्थल पर चिकित्सा टीम, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा “भारतीय सेना में भर्ती होना युवाओं के लिए गौरव का विषय है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर अभ्यर्थी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी माहौल मिले। सभी अधिकारी अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा और गुणवत्ता के साथ संपादित करें।”

आर्मी अधिकारियों ने भी भर्ती रैली के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना की। जिला प्रशासन एवं सेना के साझा प्रयासों से यह भर्ती रैली युवाओं के लिए प्रेरणादायक और सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बैठक में कर्नल श्री अरूण कालिया सहित आयुक्त नगर निगम, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

समाचार

जिले में शेष 53 हजार राशनकार्डधारी सदस्यों को जल्द से जल्द ई-केवायसी कराने की अपील

धमतरी, 11 दिसंबर 2025/ राज्य में ’एक राष्ट्र एक राशनकार्ड“ योजनातर्गत सभी राशन कार्डधारियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जिला खाद्य अध्किरी ने बताया कि धमतरी जिले में सावर्जनिक वितरण प्रणाली के तहत 2,35,489 बीपीएल एवं 24,972 एपीएल कुल 2,60,461 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में कुल 8,17,067 सदस्य (05 वर्ष से अधिक उम्र) शामिल है, जिसमें से 7,63,894 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है तथा 53,173 सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है। अतः समस्त राशन कार्डधारियों से अपील है कि, शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर समस्त शेष सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से करा लेवें ताकि, आगामी माह में खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई का सामना न करना पडे।

 

 

समाचार

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग की प्रगति

    अब तक कुल 1.17 लाख मी.टन धान खरीदी      

    409.32 करोड़ रुपये का भुगतान

      समितियों से 8 हजार मी.टन धान का उठाव

 

धमतरी, 11 दिसंबर 2025/ धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों को सुविधाजनक, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक( 10 दिसंबर ) तक कुल 1,72,568.60 मी.टन धान का उपार्जन किया गया है, जिसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। कुल 37,084 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जाने से किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।

   कस्टम मिलिंग व्यवस्था को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मिलिंग हेतु 5,52,336 मी.टन धान की अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें से 4,54,272 मी.टन का अनुबंध मिलर्स से किया जा चुका है। इसी प्रकार 19,611 मी.टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है, जबकि समितियों से 7,966 मी.टन धान का उठाव हो चुका है। समितियों में 1,64,602.60 मी.टन धान शेष है, जिसके त्वरित उठाव हेतु निर्देश दिए गए हैं।

   टोकन सिस्टम के माध्यम से धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया गया है। 10 दिसंबर 2025 तक कुल 17,134 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें 1,34,59.92 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई है। इस अवधि में 3,133 किसानों द्वारा 86.53 हेक्टेयर रकबे से धान विक्रय किया गया। लंबित आवेदनों की संख्या मात्र 7 है, जिनका शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।

  अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान पर भी सख्त कार्रवाई जारी है। अब तक 3,652.40 क्विंटल धान तथा 02 वाहन जप्त किए गए हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 28 लाख रुपये है। जिले में फोटो अपलोड एवं सत्यापन प्रक्रिया भी लगभग पूर्णता की ओर है। धान विक्रय करने वाले 3,133 किसानों में से 3,123 किसानों ने फोटो अपलोड किया है, जो 99.68 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है।

  कृषक श्रेणीवार स्थिति में सीमांत, लघु और दीर्घ श्रेणी के कुल 37,084 किसानों ने धान बेचा है। पंजीकृत 74,611 कृषकों में से 18,768 किसानों ने अब तक विक्रय किया है, जबकि शेष किसानों को निर्धारित तारीखों में टोकन के माध्यम से बुलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    कलेक्टर के निर्देशन में कमांड सेंटर द्वारा धान उपार्जन, रकबा समर्पण, शिकायत समाधान तथा फोटो सत्यापन की सतत समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र किसान को समय पर टोकन उपलब्ध हो, खरीदी बिना किसी परेशानी के हो और भुगतान शीघ्रतापूर्वक किसानों के खातों में पहुँच सके। जिले में खरीदी कार्य पूर्णतः पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानहित में जारी है।

 

 

अटल इंडिकेटर रैंकिंग सुधार पर फोकस — स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
स्वास्थ्य सेवाओं की और गुणवत्ता बढ़ाने पर बलधमतरी, 11 दिसंबर 2025/– कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना धुर्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सहित सभी वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
  कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक की शुरुआत अटल इंडिकेटर रैंकिंग की विस्तृत प्रगति की समीक्षा से की। उन्होंने संकेतवार उपलब्धियों का अवलोकन करते हुए उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जिनमें सुधार की आवश्यकता अधिक है। उन्होंने कहा कि “जिले की रैंकिंग सुधारना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी लक्ष्य आधारित कार्य करें।”
   कलेक्टर ने अटल इंडिकेटर रैंकिंग में सुधार के लिए विशेष जोर दिया। बैठक में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, टीकाकरण प्रतिशत सुधारने, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, कुपोषण कम करने तथा टीबी-मलेरिया जैसे रोग नियंत्रण कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता, दवा उपलब्धता, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और एचडब्ल्यूसी के मानकों को बेहतर कर रैंकिंग सुधारने पर बल दिया गया।
    बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (RMNCH+A), टीकाकरण (UIP), राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP), मलेरिया-फाइलेरिया नियंत्रण, गैर-संचारी रोग (NCD), पोषण अभियान, एनीमिया मुक्ति कार्यक्रम सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ब्लॉकवार समीक्षा की गई।
इस दौरान टीबी के मामलों, सिकलसेल स्क्रीनिंग की तथा लैप्रोस्कोपी   बीमारियों और  पीड़ित  मरीजों की मॉनिटरिंग प्रगति  आदि की जानकारी ली । समय  समय पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए । ताकि हर लाभार्थी तक समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ पहुंच सकें।
   कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में OPD और IPD सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मानव संसाधन की कमी को प्राथमिकता से दूर करने पर बल दिया। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
   बैठक में HIMS पोर्टलों में समय पर, सटीक और पारदर्शी डाटा प्रविष्टि पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि “विश्वसनीय डाटा ही बेहतर योजना निर्माण और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की नींव है।” उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को डाटा गुणवत्ता सुधार हेतु नियमित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
   बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सभी आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाएँगे ।

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर सुव्यवस्थित धान खरीदी,

अवैध भंडारण पर उड़नदस्ता की कड़ी कार्रवाई जारी

धमतरी  11 दिसंबर 2025/- धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और पारदर्शी रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कुल 100 उपार्जन केन्द्रों में अब तक पंजीकृत 1,29,419 किसानों में से 39,723 किसानों द्वारा 1,85,009.36 मी.टन धान की बिक्री की जा चुकी है। इस धान का कुल मूल्य 438.81 करोड़ रुपये है, जिसका भुगतान किसानों को प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार सभी धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था सुव्यवस्थित है।
   धान खरीदी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा कोचियों व बिचौलियों द्वारा अवैध धान भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारियों का ब्लॉक एवं जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। इन दलों द्वारा 10 दिसंबर 2025 तक मंडी अधिनियम 1972 के तहत 62 प्रकरण दर्ज कर 3,739.4 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
   कलेक्टर के निर्देश पर आज 11 दिसंबर 2025 को धमतरी, मगरलोड और नगरी के उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान मगरलोड के व्यापारी श्री तारेन्द्र सिन्हा के प्रतिष्ठान से 33.5 क्विंटल, ग्राम घोटगांव के श्री अशोक कुमार से 45.20 क्विंटल, ग्राम अकालाडोंगरी के श्री ओमप्रकाश पटेल से 20.80 क्विंटल, ग्राम मोंगरागहन के श्री राकेश कौशिक से 24 क्विंटल तथा कोड़ेगांव आर के श्री जागेश्वर उसेंडी से 16 क्विंटल धान अवैध भंडारित पाया गया। कुल 139.5 क्विंटल अवैध धान जब्त करते हुए सभी के विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
   जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी को प्रभावित करने वाली किसी भी अनियमितता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सतत एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल स्वयं का उत्पादित धान ही उपार्जन केन्द्रों में विक्रय करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

संबंधित पोस्ट

वन विभाग ने की कार्यवाही:युवक ने बंदर को एयरगन से मारा,तीन एयरगन सहित युवक गिरफ्तार

hindmedianews

अमित शाह का पुतला दहन: भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन

hindmedianews

6 माह से लंबित भुगतान को लेकर श्रमिक कल्याण संघ ने सौंपा ज्ञापन, शक्कर कारखाना प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Sakshi Bansod

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए जीते हैं : जे.पी.नड्डा

hindmedianews

रेंजर अनुराग वर्मा को भाजपा निर्वाचित प्रधानमंत्री का योजना पसंद नहीं भेड़ बकरियां चरवाहा को संरक्षण 

hindmedianews

*आदिवासी क्षेत्रों में जल– जंगल– जमीन का नैसर्गिक अधिकार आदिवासियों का है–अर्जुन मुंडा*

Chunesh Sahu