hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़बालोद

निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध मे एस डी एम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध मे एस डी एम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

 

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियो का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सबंधी कार्यक्रम संपादित कराया गया। एसडीएम गुंडरदेही प्रतिमा ठाकरे ने आज एसडीएम कार्यालय में प्रिंस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी प्रदान की , आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य दिनांक 28 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ कर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन दिनांक 14 फरवरी, 2026 तक किया जावेगा। विधानसभा क्षेत्र 61-गुण्डरदेही अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर सर्वे पूर्ण कर विधिवत रूप से गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं ऐसे सभी मतदाताओं की सूची तैयार कराई जा रही है जिनका गणना पत्रक विभिन्न कारणों से (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डुप्लीकेट, मृत) एकत्रित नहीं हो पाए। ऐसे मतदाता जिनका किसी प्रकार से एसआईआर 2003 से मैंपिग नही हो पाया है उनको नो मैपिंग कैटेगरी में रखा गया है जिसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जावेगी तथा दिनांक 16.12.2025 से मतदान केन्द्रों में दावा/आपत्ति निर्धारित फार्म 6. 7. 8 में जानकारी प्रदाय किया गया।

CGTV संवाददाता गुंडरदेही याद राम साहू म्मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

कलेक्टर ने नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी को दी बधाई

hindmedianews

जलजीवन मिशन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

Chunesh Sahu

*गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचबोड़ में स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण एवं गडि़या देव मंदिर के पास मंच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

कवर्धा व दुर्ग वनमंडल में वाहन चालकों की भर्ती पूर्ण, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश किया गया प्रदान

hindmedianews

पंचायत चुनाव का आज अंतिम चरण, अब तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, यहां जनपद प्रत्याशी पर हमला

Sakshi Bansod

इनरव्हील क्लब का विशेष आयोजन – “Timeless Story of Saree”

Chunesh Sahu