hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जलजीवन मिशन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
जलजीवन मिशन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई

धमतरी 31 मई 2022/ जलजीवन मिशन के तहत विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति की आज कलेक्टर कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने बैठक लेकर टंकी निर्माण, पाइपलाइन विस्तार सहित विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आज सुबह 10.30 बजे एनआईसी कक्ष में आयोजित जलजीवन मिशन की 45वीं साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज योजना, सोलर आधारित जलप्रदाय योजना तथा सामूहिक जलप्रदाय योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक प्रस्तावित कार्य का अनुमोदन भी किया।
आज सुबह आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निम्न प्रगति वाले ठेकेदारों को चिन्हांकित कर उन्हें नोटिस जारी करने तथा प्रत्येक योजनावार कार्य का निरीक्षण मौके पर जाकर करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी एसडीओ को दिए। इस दौरान बताया गया कि जलजीवन मिशन की रेट्रोफिटिंग योजना के तहत 262 स्वीकृत में से सभी के कार्यादेश जारी हो चुके हैं तथा 149  कार्यादेश प्रगति पर हैैं। इसी तरह सिंगल विलेज जलप्रदाय योजना अंतर्गत 361 के लक्ष्य के विरूद्ध 201 कार्यादेश जारी हो चुके हैं तथा 119 प्रक्रियाधीन हैं, जबकि 141 योजनाएं प्रगति पर हैं। सोलर आधारित योजना के तहत सभी 80 के कार्यादेश जारी हो चुके हैं। इनमें से 14 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। बैठक में कलेक्टर ने सिंगल विलेज योजना के एक कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

पशु पालकों और आवारा मवेशी के कहर से किसानों का सब्र टूटा,थाना व नगर पालिका परिषद को सौंपा चेतावनी पत्र

hindmedianews

एंटी स्नेयर वॉक फॉर कॉम्बेटिंग वाईल्डलाइफ क्राईम” विषय पर वृत्त स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Sakshi Bansod

*खोरदो अखंड रामधुनी प्रतियोगिता के उद्घाटन मे सम्मिलित हुई :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

दिल्ली में होगा शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का 22वां चातुर्मास

hindmedianews

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कि निंदा,वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब पर हमला करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई 

hindmedianews

*ACCIDENT BREAKING..* *सड़क हादसों से कांप रहा जिला, तीन की मौत के बाद फिर एक गम्भीर हादसे में महिला ने तोड़ा दम, पति गम्भीर..*, *ईधर जंगल में अज्ञात लाश मिलने से फैली सनसनी*

Chunesh Sahu