hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगार

कवर्धा व दुर्ग वनमंडल में वाहन चालकों की भर्ती पूर्ण, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश किया गया प्रदान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देशानुसार कवर्धा वनमंडल और कार्य आयोजना वनमंडल दुर्ग के रिक्त वाहन चालक पदों की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है।

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत हल्का वाहन चालक के 1 और भारी वाहन चालक के 2 रिक्त पदों सहित, कार्य आयोजना वनमंडल दुर्ग के हल्का वाहन चालक के 1 पद पर सीधी भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। यह नियुक्ति प्रक्रिया वन विभाग की ओर से 18 मई 2023 को जारी विज्ञापन के आधार पर शुरू की गई थी, जिसके तहत राज्यभर में हल्का वाहन चालक के 67 और भारी वाहन चालक के 77 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आज दिनांक 2 जून 2025 को जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष ईश्वरी साहू के करकमलों से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, भोरमदेव अभ्यारण्य के अधीक्षक अंकित कुमार पांडेय और उप वनमंडलाधिकारी सुयशधर दीवान उपस्थित रहे।

 

वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रही और अनुमोदन के उपरांत ही नियुक्ति आदेश जारी किए गए। चयनित अभ्यर्थियों में सनत कुमार वैष्णव (हल्का वाहन चालक), श्री विजय कुमार (भारी वाहन चालक) और श्री विमल कुमार (हल्का वाहन चालक) शामिल हैं। इन्हें छत्तीसगढ़ शासन के वेतनमान पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत लेवल-4 वेतनमान पर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के साथ नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर ईश्वरी साहू ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित पोस्ट

थलसेना अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू, 22 अप्रैल तक पंजीयन का अवसर

Sakshi Bansod

*ग्राम दर्री में 8 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन* *मर्यादित जीवन की सीख देती है रामकथा-पंडित सरोज कुमार पंडा जी*

Chunesh Sahu

*दस्तावेज लेखक सरकार और जनता के बीच की मजबूत कड़ी: प्रमोद जैन , गुंडरदेही में दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेता संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न*

Chunesh Sahu

लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया भगवान भरोसे घंटो तक इंतजार करता रहा मरीज, रात में डॉक्टर, नर्स रहे ड्यूटी से गायब

hindmedianews

सुशासन तिहार में जनता से रूबरू हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा— जनसेवा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता

Sakshi Bansod

फिसलकर गिरने से बोल बम कावड़ यात्री का हाथ टूटा, डायल 112 ने पहुंचाई अस्पताल

hindmedianews