hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पांडातराई मदिरा दुकान के आसपास अवैध चखना दुकानों की भरमार,आबकारी विभाग की अनदेखी से बढ़ रहा गंदा कारोबार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा,पांडातराई: नगर पंचायत पांडातराई की सरकारी मदिरा दुकान के आसपास अवैध चखना दुकानों की भरमार से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। प्रशासन की आंखों के सामने खुलेआम चल रहे इन गैरकानूनी ठिकानों से न केवल सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि युवाओं को भी नशे की लत की ओर धकेला जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मदिरा दुकान खुलते ही आसपास दर्जनों अस्थायी चखना सेंटर सक्रिय हो जाते हैं, जहां बिना लाइसेंस के मांस-मछली, अंडा, और अन्य खाद्य सामग्री बेची जाती है। ये दुकानें न तो स्वास्थ्य विभाग के मानकों का पालन करती हैं और न ही नगर पंचायत से किसी प्रकार की स्वीकृति प्राप्त हैं।
आबकारी विभाग बना मूकदर्शक
सबसे हैरानी की बात यह है कि आबकारी विभाग को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और मिलीभगत के चलते यह गोरखधंधा फल-फूल रहा है।
स्थानीयों की मांग – सख्त कार्रवाई हो
स्थानीय सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध चखना दुकानों को तत्काल हटाया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्यवाही हो। साथ ही मदिरा दुकानों के आसपास स्वच्छता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।
यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो स्थानीय नागरिक आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने बीईओ ने किया सघन निरीक्षण, हेड मास्टर अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी….!

अजय महंत

*खोरदो अखंड रामधुनी प्रतियोगिता के उद्घाटन मे सम्मिलित हुई :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

विधायक भावना बोहरा ने 3.67 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,कहा जन विश्वास से जन-जन का विकास हमारा संकल्प

Sakshi Bansod

आदिवासी बेटियों पर दरिंदगी: भाजपा-कांग्रेस दोनों से सवाल – सत्ता से हटो बाहर आओ, न्याय दिलाओ!

hindmedianews

*स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने जल वितरण कर सेवा कार्य किया* या *भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाना पुण्य का कार्य -डॉ. मंजूषा साहू*

Chunesh Sahu

जिले के वनांचल क्षेत्र में मनाया गया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस.. 

Chunesh Sahu