hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने बीईओ ने किया सघन निरीक्षण, हेड मास्टर अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी….!

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा:- शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने हेतु पोंडी-उपरोड़ा ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. आर. दयाल ने शुक्रवार को विभिन्न शालाओं का सघन निरीक्षण किया। सुबह 10:10 बजे प्राथमिक शाला खरपड़ी (संकुल रोदे) पहुंचकर निरीक्षण के दौरान हेड मास्टर प्रताप सिंह तवर अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

 

बीईओ दयाल ने निरीक्षण के क्रम में पोंडी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला फुलसर, माध्यमिक शाला शरमा, प्राथमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला बिलासपुर पारा, माध्यमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला कररा बहरा, प्राथमिक शाला सुखारीताल, माध्यमिक शाला हरदेवा सहित अन्य शालाओं का भी औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जो शिक्षक मुख्यालय में निवास नहीं करते और आना-जाना करते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए जाएँ।

 

बीईओ ने कहा कि पोंडी-उपरोड़ा ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना सभी शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है।

संबंधित पोस्ट

ज़िला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा पहले दिन ही आने लगे मरीज़

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, युवाओं ने एकता और राष्ट्रीय चेतना का लिया संकल्प ,छत्तीसगढ़ के 68 युवा ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ के लिए रवाना

Sakshi Bansod

छः दिवसीय औषधीय एवं संगंधीय पौधों के उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन । तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

hindmedianews

छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ सकती है वन क्षेत्रों से घिरे राज्य को अतिरिक्त समय देना आवश्यक — कांग्रेस

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ के मंत्री-विधायक होंगे हाईटेक, प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन

Sakshi Bansod

बालोद जिला गुण्डारदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत ओरारसकरी के नव निर्वाचित

Chunesh Sahu