hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

हत्यारा निकला पति और आशिक पीछा छुड़ाने व बदले की भाव से किए हत्या

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

0 घानीखुटा घाट जंगल मे गला दबाकर दिए हत्या को अंजाम

कबीधाम/सहसपुर लोहारा: रामखेलावन साहु ग्राम कल्याणपुर दिनांक 22/07/2024 को थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि बेटी ग्वालीन साहु पति लुकेश साहु उम्र 28 साल घर से पेशी मे कवर्धा जा रही हॅू कहकर दिनांक 18/07/24 के सुबह 11/00 बजे से निकली है जो आज दिनांक 22/07/24 तक घर वापस नही आई है कि रिर्पोट पर थाना स.लोहारा में गुम इंसान क्रमांक 43/24 कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया। जांच के दौरान गुमशुदा के भाई मुकेश साहु से पुछताछ करने पर बताया कि ग्वालिन बाई साहू जो शादी होकर ग्राम चिमागोदी लुकेश साहू के घर गई थी, बहन और जीजा के बीच में 3 बच्चे – दो लडकी एक लडका है, जीजा लुकेश साहू बहन को चरित्र शंका के आधार पर पीछले तीन वर्ष से छोड दिया था तब से बहन अपने बच्चो के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है एवं इसी बिच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजा राम साहू के पास चली गई थी जिसे राजा राम साहु ने घोटिया रोड कवर्धा मे किराये के मकान में रखा था l बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चो के लिए भरण पोषण हेतु कवर्धा कोर्ट में नालिस किया था जिस पर कोर्ट द्वारा तीनो बच्चो के नाम पर 4500/- रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। दिनांक 18/07/2024 को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जे क्यू 9044 से कवर्धा गई थी जो वापस घर नही आई है l मामले के गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ,श्री पुष्पेन्द्र बघेल,एंव अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे स.लोहारा प्रभारी निरीक्षक लालमन साव द्वारा संदेहीयो राजा राम साहु पिता मनोहर साहु उम्र 26 वर्ष और लुकेश साहु पिता नजरू साहु उम्र 29 वर्ष साकिनान चिमागोदी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को तकनीकी साक्ष्य – उनके मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर थाना तलब कर कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि दोनो ग्वालिन बाई साहु से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे l इस बिच राजाराम ने 04 बार और लुकेश ने 01 बार दृश्यम फिल्म देखा ताकी हत्या कर शव को ठिकाना लगा कर पुलिस से बचा जा सके l अंत में दोनो आरोपीगण दिनांक 19/07/24 को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपुर्वक ग्वालिन बाई साहु को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसके साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफ़ना दिये l आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका के शव को और आरोपियों के मेमोरेंण्डम कथनानुसार उनके निशानदेही पर अलग –अलग जगहो से घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल आरोपी लुकेश के घर से, शव को दफनाने मे उपयोग किये एक गैती एंव एक फावडा कस्तूरबा स्कूल के पास नाले से, कर्रानाला बैराज पानी अंदर से मृतिका का लाल रंग का स्कुटी चाभी साहित, मृतिका का साडी घाटनस्थल के पास से, मृतिका द्वारा पहने गए सोने चांदी के जेवर को अरोपियों के गांव के पास मुड़घुसरी रोड के किनारे बिजली के खंभे के पास मिट्टी खोदकर निकल कर पेश करने पर बरामद किया गया । आरोपीगण राजा राम साहु पिता मनोहर साहु उम्र 26 वर्ष और लुकेश साहु पिता नजरू साहु उम्र 29 वर्ष साकिनान चिमागोदी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम का कृत्य अपराध धारा – 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से आरोपीयो के विरूध्द थाना स. लोहारा मे अपराध क्रमांक 234/2024 कायम कर विवेचना मे लिया गया l आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे साईबर सेल प्रभरी निरीक्षक आशिष कंसारी , संतोष मिश्रा , सहसपुर लोहारा थानाप्रभारी निरीक्षक लालमन साव, सउनि. चंद्रकांत तिवारी, एफएसएल प्रभारी मोहन पटेल, सउनि. आशिष सिंह ,सउनि. बलदाउ भट्ट, एंव थाना स. लोहारा पुलिस स्टाप, साईबर सेल टीम , नगर सेना रेस्क्यू टीम , डाग स्कॉड टीम का कार्य सराहनीय एंव विशेष योगदान रहा ।

संबंधित पोस्ट

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को संवेदना देने ग्राम सेमरहा पहुंची संस्कृति ग्रुप की महिलाएं

hindmedianews

*देवी मावली माता मंदिर पुरूर में चैत्र नवरात्रि की धूम*  मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, जल रहे है मनोकामना ज्योति,

Chunesh Sahu

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन

hindmedianews

साधु–संतों पर अभद्र टिप्पणी का हिंदू समाज ने किया जोरदार विरोध, थान का घेराव – कार्रवाई की मांग तेज

Sakshi Bansod

कलेक्टर कबीरधाम के निर्देशन पर मिशन वात्सल्य टीम की नशे के विरूद्ध जागरुकता कार्यक्रम

hindmedianews

हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा,जगह जगह हुआ स्वागत ,,

Chunesh Sahu