hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

केशलीगोड़ान के प्राथमिक विद्यालय मे हुआ तिरंगा रैली का आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पण्डरिया- वनांचल में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला केशलीगोड़ान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अगस्त 2024 को प्रातः एक विशेष तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। रैली में विद्यालय के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “घर घर तिरंगा,हर घर तिरंगा” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानपाठक शिवकुमार बंजारे, शिक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा न केवल हमारी आजादी का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर भी तिरंगा फहराएं और इस अभियान का हिस्सा बनें। शिक्षक सत्येन्द्र नाथ प्रताप सिंह, लता चांदसे ने छात्रों को तिरंगे के महत्व और इसके सम्मान के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक हमिद उल्ला खान स्थानीय समुदाय के सदस्य और अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

*निर्दलीय प्रत्याशी को मिल रहा जनसंपर्क में मिल रहा जनसमर्थन….*   *बढ़ते लोकप्रियता ने बढ़ाई टेंशन..*

Chunesh Sahu

कर्ज माफी वरदान समान ,घोषणा से किसानों में खुशी की लहर तो वहीं मिल रही अपार समर्थन, नीलकंठ के सामने थाम रहे कांग्रेस का हाथ

hindmedianews

स्लग – खैरपाली डबल मर्डर केस : पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की हत्या

Sakshi Bansod

स्टेट रिसोर्स पर्सन के रूप में शिवकुमार बंजारे डाइट में हुए सम्मानित

hindmedianews

*कुरूद अनुभाग के भखारा थानें में अवैध शराब पर चार अलग-अलग जगहों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही* *टीआई भखारा की टीम निकली थी कार्यवाही में आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

Chunesh Sahu

थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री/परिवहन करने वाले ग्राम ढोलगी निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar