hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को संवेदना देने ग्राम सेमरहा पहुंची संस्कृति ग्रुप की महिलाएं

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया : विगत सोमवार को ग्राम बाहपानी के समीप तेंदूपत्ता एकत्रित कर वापस लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना में 18 महिलाओं सहित 19 लोगों की मौत हो गई थी इस दुखद घटना के प्रति सभी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है । आज नगर की संस्कृति महिला ग्रुप की महिलाएं भी ग्राम सेमरहा पहुंचकर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से एक-एक कर सभी के घर पहुंची और अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की और साथ ही उन्होंने प्रत्येक परिवार को सुखा राशन का पैकेट देकर एक छोटा सा सहयोग प्रदान किया ।
 ग्रुप की महिलाओं ने कहा कि इस घटना की जानकारी होने पर उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई और आज सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर और छोटे-छोटे मासूम बच्चों को देखकर भी उनका मन द्रवित हो उठा है। चलते वाहन से कूद कर अपनी जान बचाने वाले ग्रामीणों ने ग्रुप की महिलाओं को घटना की जानकारी दी ।
 संस्कृति ग्रुप महिलाओं ने इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी शोकाकुल परिवार के लोगों को सांत्वना दिया ।

संबंधित पोस्ट

यूट्यूब की बड़ी कार्रवाई: 95 लाख वीडियो डिलीट, भारत सबसे आगे

aakashbanjare

*विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक का किया गया कुरमातराई आदिवासी समाज द्वारा भव्य स्वागत* *विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज को दिए विधायक ने किचन शेड निर्माण की स्वीकृति, किया भूमिपूजन*

Chunesh Sahu

सुशासन तिहार में वनांचल पहुँचे मुख्यमंत्री, श्रमिकों संग भोजन कर सुनी जनता की समस्याएँ

Sakshi Bansod

वीर बालक ओम उपाध्याय ने इंटरनेशनल कराटे में जीता मैडल 9th इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 में भागीदारी नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में हुई स्पर्धा

Chunesh Sahu

पुराना नोट–सिक्का के नाम पर 11.70 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार

Sakshi Bansod

पांच खाद्य निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी l

Chunesh Sahu