hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीती

संत गुरू घासीदास बाबा संत समागम मेला में कैबिनेट मंत्री श्री अकबर शामिल हुए

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने समाज के आग्रह पर सौगातों की झड़ी लगाई

समाजिक उत्थान के लिए 5 लाख रूपए, पण्डवानी और पंथी नृतक दल को 25-25 हजार रूपए देने सहित नवीन खाद्य गोदाम बनाने की घोषणा की।

कवर्धा,16 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरू घासीदास बाबा संत समागम मेला में शामिल हुए। श्री अकबर ने संत गुरू घासीदास बाबा के मंदिर में पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का संत समागम मेला में शामिल सामाजिक बंधुओं द्वारा पगड़ी पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। श्री अकबर ने संत समागम मेला में शामिल होते हुए कहा कि जहां किसी भी आयोजन में संतो का आगमन होता है उस स्थल का महत्व और उसकी ख्याति अपने आप बढ़ जाती है। इस आयोजन के लिए मैं समाज को बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ में संत गुरू घासीदास बाबा की ख्याति और उनके द्वारा दिए गए मनखे-मनखे एक समान का यह संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने संत समागम आयोजन समिति के आग्रह पर सौगातों की झड़ी लगा दी। श्री अकबर ने सामाजिक उत्थान के उपयोग के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पंथी नृतक दल को 25 हजार रूपए, लोक गायिका पांडवानी गायिका समूह को 25 हजार रूपए, करूणा माता समिति को 25 हजार रूपए, ग्राम में गोधन न्याय योजना के तहत पंजीकृत गोबर खरीदी समिति को 25 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने समाज के ग्रामीणों की मांग पर गांव में नवीन खाद्य गोदाम भवन के लिए भी घोषणा की।


श्री अकबर ने सतनाम समाज के समाजिक सहयोग के भावनाओं का स्मरण करते हुए कहा कि इस समाज से मुझे सदैव भरपूर सहयोग मिलता रहा है। उन्होनें अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआती दौर विरेन्द्र नगर से लेकर पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र सफर का स्मरण भी किया। श्री अकबर ने संत समागम मंच के माध्यम से राज्य निर्माण के दौरान छत्तीसगढ़ में बने पहली सरकार के द्वारा संत गुरू घासीदास बाबा के पवित्र जन्म स्थल गिरौदपुरी धाम की ख्याति बढ़ाने लिए तात्कालीन फैसलों का स्मरण किया। उन्हांने कहा कि आज प्रदेश में संत गुरू घासीदास बाबा का जन्म स्थल गिरौदपुरी धाम प्रदेश में समाजिक समरसता, एकता और अखंडता का संदेश देते हुए यह स्थल एक दर्शनीय, जन आस्था और पर्यटन के स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रही है। उन्होने बताया कि तत्कालीन प्रथम राज्य सरकार में मैं भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल था। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी द्वारा गिरौदपुरी धाम की ख्याति को और आगे बढ़ाने के लिए संत बाबा के पवित्र जन्म स्थल पर कुतुममिनार से भी उंचा जैतखाम बनाने का निर्णय लिया गया। आज उस स्थल पर संत बाबा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए गगन चुमती जैतखाम विद्यमान है। उन्होंने समाज को भरोसा दिलाया कि उन्हें जब भी समाज के उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने का मांग समाज के द्वारा आएगा उसे पूरा करने का सदैव पर्यन्त करते रहेगे।


इस अवसर पर अध्यक्ष एवं राज मंहत श्री रूपचंद मोहले ने बताया कि ग्राम बरबसपुर में प्रतिवर्ष संत गुरू घासीदास बाबा जी का संत समागम मेला आयोजन होते आ रहा है। इस पावन ग्राम की भूमि पर संत बाबा की एक भव्य मंदिर का निर्माण समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा किया गया है। इस संत समागम मेला में समाजिक गुरूओं एवं संतों का आगमन होता है। मंदिर पर 14 वर्ष से पहले कलश ज्योति की स्थापना की गई। संत समागम मेला में उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्री पंचू कोसरिया, श्री अगमदास अनंत, श्री भजन पोर्ते, श्री शिवप्रसाद कोसरिया, श्री किशन बंजारे, श्री अंजोर दास मोहले, श्री शीतल दास, सरपंच श्रीमती रूपाबाई बंजारे, श्री लालचंद मोहले, सहित समाजिक, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

रंग लाई बच्चों और शिक्षकों की मेहनत, पंडरियाकुंडा — दामापुर क्षेत्र के 8 ग्रामीण बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन 

Sakshi Bansod

निर्दयी पिटाई ने छीनी मासूम की सुनने की शक्ति, इंचार्ज शिक्षिका गिरफ्तार — सहायक शिक्षिका फरार

Sakshi Bansod

रसोइयों के स्वास्थ्य की चिंता, शिक्षक ने की सराहनीय पहल — स्वयं के व्यय से बनवाया धुआं रहित चूल्हा

Sakshi Bansod

जिले में 01 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार छः साल तक की उम्र के सभी बच्चों का सही वजन और ऊंचाई मापें

Chunesh Sahu

राम को सिर्फ मानने वाले नही राम की मानने वाले बने,उनके आचरण को जीवन में उतारे:- विदुषी अंजली आर्या

hindmedianews

कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ नगर

hindmedianews